एक्सप्लोरर

गोरखपुर विश्वविद्यालय की बड़ी पहल और बड़ी सफलता, अब ऑनलाइन पढ़ाई का मौका, इतने छात्रों ने पास की NET परीक्षा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने ओडीएल प्रोग्राम शुरू किया है. साथ ही यहां के स्टूडेंट्स ने यूजीसी नेट एग्जाम में शानदार प्रदर्शन किया है.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक तरफ जहां विश्वविद्यालय ने UGC से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर दी है, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के छात्रों ने UGC-NET, JRF और पीएचडी पात्रता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में गोरखपुर का नाम रोशन कर दिया है.

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने औपचारिक रूप से इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पहल दूर-दराज के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इन पाठ्यक्रमों के जरिए अब विद्यार्थी अपने घर बैठे ही बी.कॉम, एम.कॉम, बीबीए, एमबीए और एमए (अंग्रेजी) जैसे लोकप्रिय कोर्स कर सकेंगे.

इन कोर्सेज में इंटरनेशनल लेवल तक प्रवेश की सुविधा दी गई है. कुलपति के अनुसार, दुनिया के 245 देशों से छात्र इन कोर्स में नामांकन कर सकते हैं. इंटर्नशिप का भी विकल्प दिया गया है जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री का अनुभव मिलेगा.

नेट-जेआरएफ में सफलता

जून 2025 में आयोजित UGC-NET/JRF परीक्षा में विश्वविद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. खास बात यह है कि इनमें से दो दर्जन से ज्यादा छात्र JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए चयनित हुए हैं. राजनीतिशास्त्र विभाग की शोध छात्रा श्रेया द्विवेदी ने पूरे देश में 21वीं रैंक हासिल कर गोरखपुर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है.

विश्वविद्यालय की पहलें बनीं सफलता की कुंजी

विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए समय-समय पर मॉक टेस्ट, नेट कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग, और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी हैं. शोध आधारित शिक्षण नीति और फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ने शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से मजबूत बनाया है.

प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि यह सफलता सभी विभागों की मिलीजुली मेहनत का फल है और आने वाले दिनों में सफल छात्रों की संख्या और बढ़ सकती है.

एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आज से

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की  प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ होगी. कुल 44 पाठ्यक्रमों में से 13 ऐसे पाठ्यक्रम भी हैं. जहां विश्वविद्यालय परिसर के साथ साथ संयुक्त रूप से प्रतिभागी कालेजों में भी ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिए सीटें आवंटित की जाएंगी.

इनमें मुख्य रूप से बी.ए.एलएलबी में 6 महाविद्यालय, बीबीए में 5 महाविद्यालय, बीसीए में आठ, बीकॉम ऑनर्स में दो , बीएससी कृषि में तीन , एलएलबी में एक , एम.एड. में दो ,  एमएससी गणित में एक , एमएससी भौतिकी में एक , एमकॉम में एक , एम.ए.अंग्रेजी में एक , बीपीएड में 3 और बीए.ऑनर्स में एक महाविद्यालय शामिल हैं.

रिपोर्ट- नीरज श्रीवास्तव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

Embed widget