एक्सप्लोरर

3000 दिन बाद इस गेंदबाज को मिली विकेट, हाशिम अमला के बाद यशस्वी जायसवाल को बनाया अपना शिकार

8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. जान लीजिए कैसे 3000 दिन बाद उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया

इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन ने 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है, और आते ही बड़ा कमाल कर दिया. भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ओपनर यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर न सिर्फ अपनी टीम को राहत दी, बल्कि 3000 दिन बाद टेस्ट में विकेट लेकर इतिहास भी रच दिया है.

8 साल बाद मिली टेस्ट में एंट्री

लियाम डॉसन आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट की जर्सी में 2017 में नजर आए थे, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला को आउट किया था. उसके बाद से वह टीम से बाहर थे. इस बार उन्हें इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर के चोटिल होने के बाद वापस टीम में खेलने का मौका मिला है और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया है.

डॉसन ने किस खिलाड़ी को बनाया अपना शिकार

डॉसन ने अपनी फिरकी में फंसा कर आउट किया भारत के इन-फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल को, जो उस समय अच्छी लय में दिख रहे थे. जायसवाल ने 58 रन बनाए थे और केएल राहुल के साथ 94 रन की ओपनिंग साझेदारी कर चुके थे.

डॉसन ने ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए जायसवाल को आगे खेलने पर मजबूर किया. उनकी गेंद तेजी से सीधी निकली और बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े हैरी ब्रुक के हाथों में जा गिरी. यह विकेट भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी.

लियाम डॉसन का करियर

टेस्ट डेब्यू- 2016 बनाम भारत, चेन्नई

टेस्ट विकेट- अब तक 7

पहला टेस्ट विकेट- मुरली विजय

अन्य शिकार- रवींद्र जडेजा, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, हाशिम अमला, मोर्ने मोर्कल

फर्स्ट क्लास मैच- 212

फर्स्ट क्लास रन- 10731

शतक / अर्धशतक- 18 / 56

फर्स्ट क्लास विकेट- 371 (बेस्ट – 7/51)

डॉसन का डेब्यू भी 2016 में , चेन्नई में भारत के खिलाफ ही हुआ था. उस मैच में करुण नायर के 303 रनों की शानदार पारी ने डॉसन के डेब्यू को हल्का जरूर कर दिया था, लेकिन डॉसन ने मुरली विजय और जडेजा के विकेट लेकर अच्छी छाप छोड़ी थी.

टीम इंग्लैंड को बड़ी राहत

डॉसन की गेंदबाजी ने पहले दिन इंग्लैंड को अहम ब्रेकथ्रू दिया था, जब भारतीय बल्लेबाज सेट होते नजर आ रहे थे. शोएब बशीर की गैरमौजूदगी में उन्हें गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई है और उन्होंने भरोसा कायम रखा है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डॉसन इस टेस्ट में और विकेट लेकर खुद को बतौर नियमित विकल्प स्थापित कर पाते हैं या नहीं. भारत के खिलाफ उनकी वापसी बेहद यादगार रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget