एक्सप्लोरर

ढाबे पर पहुंचा अनोखा मेहमान...खाने की टेबल पर आ धमका लंगूर, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

न तो वो किसी पेड़ पर उछल-कूद कर रहा है, न ही ट्रक पर चढ़कर खाना झपट रहा है. बल्कि जनाब तो पूरी शालीनता से ढाबे की बेंच पर बैठकर खाना खा रहे हैं, जैसे रोज रजिस्ट्रेशन करवा के आते हों.

कुछ नजारे ऐसे होते हैं जो सड़क पर नहीं, सीधे सोशल मीडिया की हेडलाइन बन जाते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें न कोई हीरो है, न कोई हेरोइन, बल्कि ढाबे का VIP ग्राहक बना बैठा है और वो है एक लंगूर. जी हां, बिल्कुल वही, लंबी पूंछ और फुर्तीले हाथ-पैर वाला बंदर जैसा जीव. लेकिन इस बार न तो किसी पेड़ पर उछल-कूद कर रहा है, न ही ट्रक पर चढ़कर खाना झपट रहा है. बल्कि जनाब तो पूरी शालीनता से ढाबे की बेंच पर बैठकर खाना खा रहे हैं, जैसे रोज रजिस्ट्रेशन करवा के आते हों.

ढाबे पर लंगूर ने खाया खाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर एक लोकल ढाबे में बाकायदा टेबल और बेंच पर बैठा है. उसके आगे साफ-सुथरी प्लेट में खाना परोसा गया है. कभी वो दाल-खिचड़ी में व्यस्त होता है, कभी कैमरे की तरफ ऐसे देखता है, मानो कह रहा हो, "क्या घूर रहे हो? खाना खाओगे क्या?" उसके चारों तरफ कुछ लोग खड़े हैं, मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं. मजे की बात ये है कि न तो लंगूर को कोई डर है और न ही उसे कोई जल्दी है. वो पूरे ठाठ में, बिना किसी हड़बड़ी के एक-एक निवाला उठा रहा है और खा रहा है जैसे कह रहा हो, बहुत हो गई जंगल में उछल कूद, अब तो यहीं मन लगने लगा है.

काउंटर पर मुंह ताकता रहा ढाबा मालिक

वीडियो में लंगूर के आगे थाली में खाना रखा हुआ है, देखने में वो खिचड़ी लग रही है लेकिन जो भी लगा हो, लंगूर उसे बड़ा स्वाद ले लेकर खा रहा है. आस पास खड़े लोग भी उसे परेशान नहीं कर रहे हैं. काउंटर पर बैठा मालिक भी इंतजार कर रहा है कि कब साहब का नया ऑर्डर आ जाए और उन्हें जाकर परोसना पड़े. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे जेल भेजो! ट्रेन की खिड़की से पेशाब करने लगा शख्स तो भड़के यूजर्स- वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @PetsinBangalore नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई वीआईपी है, खाकर भी जाएगा और पैसा भी नहीं देगा. एक और यूजर ने लिखा...भाई से पैसे मत मांग लेना, वरना कट मार देगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...असली रोला इसे कहते हैं, खाना भी खाओ और पैसा मांगने की किसी की हिम्मत भी ना हो.

यह भी पढ़ें: स्कूल यूनिफॉर्म में असली हीरो! सरेआम मनचले को यूं सिखाया बच्चे ने सबक, यूजर्स करने लगे तारीफ- देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
Viral Video: सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget