एक्सप्लोरर

आ गई नई Honda Shine 100 DX, कब से बुकिंग होगी शुरू, जानिए फीचर्स और कीमत?

Honda Shine 100 DX: नई होंडा शाइन 100 DX को पेश कर दिया गया है. ये बाइक अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और पावरफुल हो गई है. इसकी बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी.

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती और लोकप्रिय बाइक Shine 100 का नया और ज्यादा प्रीमियम वर्जन Honda Shine 100 DX भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और युवा राइडर्स के लिए पसंदीदा कलर्स में उतारा गया है. इसकी बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी. आइए इसके फीचर्स, कलर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डिजाइन में क्या है खास?

  • Honda Shine 100 DX के लुक की बात करें तो इसमें अब एक बड़ा और चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है. इसके अलावा इसमें बोल्ड ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक और अहसास देते हैं, खासकर जब हम इसे इसके बजट से तुलना करते हैं.
  • इस बाइक में अब फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक नया और खास फीचर है. इस डिजिटल मीटर से राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर पोजिशन जैसी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं, जिससे यह बाइक अब और भी टेक्नोलॉजी से भरपूर और मॉडर्न लगती है.

चार नए कलर ऑप्शन में होगी उपलब्ध

  • Honda Shine 100 DX को खासतौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और अब यह बाइक अट्रैक्टिव कलर्स में उपलब्ध है. इनमें- Pearl Ingenous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic शामिल हैं. ये सभी कलर ऑप्शन ऐसे चुने गए हैं जो यंग राइडर्स को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देने का काम करते हैं.

इंजन और पावर

  • इंजन की बात करें तो Honda Shine 100 DX में वही पुराना लेकिन भरोसेमंद 98.98cc का इंजन दिया गया है, जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन एक 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह बाइक ना सिर्फ शहरी ट्रैफिक में अच्छा प्रदर्शन करती है, बल्कि गांव की सड़कों पर भी बढ़िया माइलेज और स्मूथ राइड देती है.
  • सेफ्टी और आराम के लिहाज से Shine 100 DX में स्टील फ्रेम चेसिस दिया गया है जो इसे मजबूती देता है. इसके साथ ही इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक्स, और 17-इंच ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर इसे एक आरामदायक, सुरक्षित और स्टाइलिश राइड बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: 3 लाख घरों तक पहुंची Mahindra XUV700, 7 एयरबैग वाली इस गाड़ी की क्या है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget