एक्सप्लोरर

India-UK FTA एग्रीमेंट से क्या वाकई सस्ती हो जाएंगी कारें? जानिए ऑटो इंडस्ट्री पर कितना पड़ेगा असर

India UK FTA: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के बाद कुछ ब्रिटिश कारों की कीमतों में गिरावट आ सकती है, लेकिन क्या सारी कारें इससे सस्ती होंगी? आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत और ब्रिटेन के बीच जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने वाला है. इसके तहत भारत ब्रिटिश कारों पर लगने वाला आयात शुल्क 100% से घटाकर सिर्फ 10% कर सकता है. ये खबर सुनने में दिलचस्प लग रही है, लेकिन इसका असर सभी कारों पर नहीं होगा और इसका फायदा भी तुरंत नहीं मिलेगा.

दरअसल, इस समझौते के तहत कुछ खास कारें ही शामिल होंगी, जिनका चयन कुछ तय नियमों और कोटा सिस्टम के आधार पर किया जाएगा. इलेक्ट्रिक कारों और पेट्रोल/डीजल इंजन वाली कारों के लिए अलग-अलग कोटा तय किया जाएगा. साथ ही, सस्ती कारों पर यह नियम लागू नहीं होगा, यानी आम लोगों के लिए तुरंत कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.

क्या सभी ब्रिटिश कारें सस्ती होंगी?

  • अगर आप सोच रहे हैं कि ब्रिटेन से आने वाली कारें अब बहुत सस्ती मिलेंगी, तो ऐसा अभी नहीं होगा. इस बदलाव का असर एक या दो साल बाद ही दिखाई देगा, क्योंकि नियम लागू करने और कारों को भारत लाने में समय लगेगा.

किन कारों को मिलेगा लाभ?

  • उदाहरण के तौर पर, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी कारों को पहले से ही भारत में असेंबल किया जाता है, इसलिए इन पर इस समझौते का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कुछ CBU (यानी पूरी तरह से विदेश से आयात की गई) लैंड रोवर कारों की कीमतें कम हो सकती हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब उन्हें भारत में बेचने की मंजूरी मिले और वे बाजार में उपलब्ध हों. इसमें भी करीब दो साल का समय लग सकता है.

  • इस समझौते से ऐसा जरूर हो सकता है कि ब्रिटेन में बनी कुछ नई कारें भारत में लॉन्च हों, जैसे मिनी कारें और धीरे-धीरे हम ब्रिटिश ब्रांड की और गाड़ियां भी भारत में देख सकते हैं. हालांकि, इसका पूरा असर किस गाड़ी पर पड़ेगा, ये अभी साफ नहीं है क्योंकि कोटा और मॉडल से जुड़ी जानकारी अभी तय नहीं की गई है.

  • अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि अभी डिफेंडर या रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें कम कीमत में मिलेंगी, तो ऐसा फिलहाल संभव नहीं है. इस समझौते का फायदा कुछ चुनिंदा कारों और ब्रांड्स को ही मिलेगा, वो भी धीरे-धीरे आने वाले समय में.

ये भी पढ़ें: e-Vitara नहीं तो किस नाम से जानी जाएगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार? जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget