एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, 3000 करोड़ के लोन फ्रॉड को लेकर 50 जगहों पर छापेमारी

ED Raid on Anil Ambani Group: अनिल अंबानी से जुड़ी 48-50 लोकेशन पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. ये कार्रवाई CBI की तरफ से 2 FIR दर्ज करने के बाद की जा रही है. 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (RAAGA Companies) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच शुरू कर दी है. अनिल अंबानी से जुड़ी 48-50 लोकेशन पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बता दें कि ये कार्रवाई CBI की तरफ से 2 FIR दर्ज करने के बाद की जा रही है. 

जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने बैंकों से लोन लेकर पैसों का गलत इस्तेमाल किया. उन्हें दूसरी कंपनियों में घुमाया और आम लोगों, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं के साथ धोखा किया गया. कई बड़ी संस्थाओं ने भी ED के साथ इस जांच में जानकारी शेयर की. इसमें नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB), SEBI, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं. 

ED के चौंकाने वाले खुलासे
ईडी की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि साल 2017 से 2019 के बीच Yes Bank से 3000 करोड़ का लोन लिया गया, जिसे बाद में दूसरी कंपनियों में घुमा दिया गया. इतना ही नहीं लोन पास कराने के लिए Yes Bank के अधिकारियों और प्रमोटर्स को रिश्वत देने की बात भी सामने आ रही है. 

देशभर में एक साथ 50 जगहों पर रेड
केंद्रीय जांच एजेंसी इस पूरे मामले में आज देशभर में 48-50 जगहों पर रेड कर रही है. ED को जांच में ये भी पता चला है कि Yes Bank ने RAAGA कंपनियों को लोन देते वक्त अपने ही नियमों की धज्जियां उड़ा दीं. लोन से जुड़े सारे जरूरी कागजात बैकडेट में तैयार किए गए. 

जांच के मुताबिक, बिना क्रेडिट एनालिसिस के ही भारी-भरकम निवेश कर दिया गया. बिना दस्तावेज और बिना सही जांच के लोन पास किए गए. कई कंपनियों के डायरेक्टर्स और एड्रेस एक जैसे हैं. एक ही दिन में लोन एप्लाई और डिसबर्स कर दिए गए. कई बार लोन पास होने से पहले ही पैसे ट्रांसफर कर दिए गए. 

इन बड़ी कंपनियों ने ईडी को दी अहम जानकारी
इस केस में SEBI, National Housing Bank, NFRA और Bank of Baroda जैसे बड़े संस्थानों ने भी ED को अहम जानकारी दी है. SEBI ने RHFL (Reliance Home Finance Ltd) से जुड़े एक बड़े मामले की जानकारी दी गई है, जिसमें एक ही साल में कंपनी ने कॉरपोरेट लोन को 3742 करोड़ से बढ़ाकर 8670 करोड़ कर दिया. इस अचानक बढ़ोतरी को भी ED शक की नजर से देख रही है.

ये भी पढ़ें:

मौलाना महमूद मदनी ने विपक्षी सांसदों के लिए दिल्ली के शांगरी-ला होटल में रखा डिनर, इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद समेत ये MP हुए शामिल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget