एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Injury Status: ऋषभ पंत हुए रिटायर्ड हर्ट, क्या कोई और बल्लेबाज ले सकेगा उनकी जगह? जानिए क्या कहते हैं नियम

Rishabh Pant Injury Status: ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में पैर पर चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. क्या उनकी जगह कोई और बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए खेल सकता है? जानिए आईसीसी का नियम

IND vs ENG: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्कैन कराया जा रहा है. इस चोट ने भारतीय टीम की रणनीति पर असर डाला है और अब ये बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है की क्या ऋषभ पंत की जगह कोई और बल्लेबाज उनकी जगह ले सकता है?

कैसे लगी ऋषभ पंत को चोट?

भारतीय पारी के 68वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की चौथी गेंद पर पंत रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से मिस हो गई और सीधे उनके दाहिने पैर पर जाकर लगी. गेंद इतनी तेज थी कि पंत वहीं बैठ गए और दर्द से कराहते नजर आए. तुरंत फिजियो मैदान पर पहुंचे और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और कुछ ही देर बाद पंत को एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत के पैर में सूजन और खून बहने की शिकायत थी और वह पैर पर भार भी नहीं दे पा रहे थे.

ऋषभ पंत का स्कैन किया जा चुका है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है. स्कैन रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि वह आगे इस टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं. अगर स्कैन में सबकुछ सही रहता है, तो पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं, क्योंकि वह रिटायर्ड हर्ट हुए हैं.

रिटायर्ड हर्ट vs रिटायर्ड आउट, फर्क क्या है?

रिटायर्ड हर्ट- यदि कोई बल्लेबाज चोटिल होकर मैदान छोड़ता है, तो वह बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौट सकता है.

रिटायर्ड आउट- अगर कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट घोषित किया जाता है, तो वह दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता है.

ऋषभ पंत का मामला रिटायर्ड हर्ट का है, इसलिए वह फिट होने पर फिर से मैदान में लौट सकते हैं.

क्या कहते हैं नियम?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, बल्लेबाजी रिप्लेसमेंट तभी मिलता है जब खिलाड़ी को कन्कशन (सिर में चोट) लगी हो. यदि किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगे और वह उलझन, चक्कर या धुंधला दिखाई देने की शिकायत करे, तब उसे कन्कशन सब्स्टीट्यूट दिया जा सकता है. उस स्थिति में समान भूमिका निभाने वाला खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाता है. ऋषभ पंत को सिर में नहीं, पैर में चोट लगी है, इसलिए भारत को न तो उनका बैटिंग सब्स्टीट्यूट मिलेगा, न ही कन्कशन सब्स्टीट्यूट.

क्या ध्रुव जुरेल कर सकते हैं विकेटकीपिंग?

हां, यदि पंत फिट नहीं हो पाते हैं, तो ध्रुव जुरेल को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर उतारा जा सकता है. वह इंग्लैंड की पारी में विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. 

लॉर्ड्स टेस्ट में भी हुए थे चोटिल

ऋषभ पंत की यह चोट पहली बार नहीं है. इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में भी वह विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट खा चुके हैं. उस चोट से उबरकर उन्होंने मैनचेस्टर में वापसी की थी, लेकिन अब फिर एक नई चोट ने चिंता बढ़ा दी है.

पहले दिन के खेल में टीम इंडिया की स्थिति

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और दिन का अंत 4 विकेट पर 264 रन के स्कोर पर किया.

केएल राहुल- 46 रन

यशस्वी जायसवाल- 58 रन

साई सुदर्शन-  61 रन

शुभमन गिल- 12 रन

ऋषभ पंत- 37 रन (रिटायर्ड हर्ट)

रवींद्र जडेजा- 19 रन नाबाद

शार्दुल ठाकुर- 19 रन नाबाद

यशस्वी और राहुल ने 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की, जबकि साई सुदर्शन ने नंबर-3 पर शानदार वापसी की है.

फिलहाल टीम इंडिया की मेडिकल टीम पंत की स्कैन रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है. अगर रिपोर्ट में कोई फ्रैक्चर या मसल डैमेज सामने आता है, तो पंत को सीरीज से बाहर भी किया जा सकता है. यह टीम के लिए बड़ा झटका होगा, खासकर जब भारत सीरीज में बढ़त बनाने के लिए खेल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget