एक्सप्लोरर

बदलने जा रही मुंबई के धारावी झुग्गी की तस्वीर, अडानी ग्रुप के इस कदम से संवर जाएगी बस्ती में रहने वालों की जिंदगी

Dharavi Redevelopment Project: मुंबई के धारावी इलाके की तस्वीर बदलने वाली है. अडानी ग्रुप के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत यहां अच्छी सड़कें, लग्जरी अपार्टमेंट, स्कूल-कॉलेज बनाए जाएंगे.

Dharavi Redevelopment Project: देश के जाने-माने बिजनेस टायकून गौतम अडानी मुंबई में स्थित एशिया की 'सबसे बड़ी झुग्गी' धारावी की किस्मत बदलने वाले हैं. अडानी ग्रुप की रियल एस्टेट इकाई अडानी रियल्टी 11 अरब डॉलर के निवेश के साथ धारावी को बदलने का प्लान बनाया है. इससे 641 एकड़ में बसे इस इलाके में रहने वाले करीबन दस लाख लोगों की जिंदगी संवर जाएगी. 

बेहतर होगी जिंदगी, मिलेगा रोजगार 

अडानी रियल्टी के इस प्रोजेक्ट में मॉर्डन हाउसिंग के साथ-साथ कमर्शियल ऑफिस, इंडस्ट्रियल हब, लग्जरी अपार्टमेंट्स, स्कूल-कॉलेज, हॉस्पिटल, पार्क वगैरह बनाए जाएंगे. अडानी ग्रुप इस पर तेजी से काम कर रही है. अडानी रियल्टी मुंबई में पहले से ही कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनमें रूकी हुई परियोजनाओं का अधिग्रहण भी शामिल है.

कंपनी मुंबई में सरकारी ठेके हासिल कर रही है. मुंबई में नए एयरपोर्ट बनाने का भी काम तेजी से चल रहा है. बावजूद इसके धारावी प्रोजेक्ट को कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा और अनोखा माना जा रहा है. यह कंपनी के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है. अनुमान है कि इससे 14 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट होने के साथ ही अडानी रियल्टी को 3 अरब डॉलर का प्रॉफिट भी होगा. 

DRPPL में कंपनी को मिली 80 परसेंट हिस्सेदारी 

इससे पहले गौतम अडानी ने कहा था, ''मेरे लिए धारावी सिर्फ शहर की तस्वीर बदलने तक की बात नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के दस लाख से ज्यादा निवासियों की गरिमा को बहाल करने का मामला है. यह उस संभावना के बारे में है, जब आप कुछ बड़ा सपना देखते हैं और उस मकसद के साथ अपना काम करते हैं.''

अडानी ग्रुप की रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज नवंबर 2022 में धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी. DRPPL (Dharavi Redevelopment Project Private Limited) में इसे 80 परसेंट हिस्सेदारी मिली, जबकि बाकी 20 परसेंट हिस्सेदारी महाराष्ट्र सरकार के पास है. 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 

इन कंपनियों में मिल गई नौकरी तो फिर चांदी ही चांदी, जानें देश के टॉप एम्प्लॉयर ब्रांड्स में कौन-कौन हैं शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget