एक्सप्लोरर

Chaturmas 2023: भगवान विष्णु का शयनकाल कब से शुरू हो रहा है, चातुर्मास में क्या करें और क्या नहीं, सब जानें

Chaturmas 2023: चातुर्मास शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं. चातुर्मास में भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं. इस दौरान यज्ञ, पूजा-पाठ, तीर्थ यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा पाठ आदि करना शुभ होता है.

Chaturmas 2023: हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है. चातुर्मास चार महीने की वह अवधि होती है, जिसमें भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं. हालांकि इस साल 2023 में चातुर्मास चार नहीं बल्कि पांच महीने का होगा.

पंचांग के अनुसार, चातुर्मास की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि (देवशयनी एकादशी) के दिन से होती है और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर इसका समापन होता है. चातुर्मास में भगवान विष्णु का शयनकाल रहता है और सूर्य दक्षिणायन होते हैं. इसलिए मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है.

चातुर्मास कब से कब तक

इस साल अधिकमास होने पर सावन दो महीने का होगा, जिस कारण चातुर्मास की अवधि भी चार महीने की ना होकर पांच महीने की होगी. चातुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी के दिन 29 जून 2023 को शुरू होगी और देवउठनी एकादशी पर 23 नवंबर 2023 को चातुर्मास समाप्त हो जाएगा. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु शयनकाल से जाग जाएंगे. विष्णु जी के जागृत होते ही मांगलिक कार्य जैसे शादी, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत, वाहन की खरीदारी आदि कार्यों की शुरुआत हो जाएगी.

चातुर्मास में क्या कर सकते हैं

  • चातुर्मास में भक्तों को एकांतवास में रहकर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और जमीन पर सोना चाहिए.
  • जप, तप, मंत्र, यज्ञ और पूजा के लिए चातुर्मास को शुभ माना गया है. मान्यता है कि देवताओं के शयनकाल में होने से इस समय नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं. इसलिए जप, तप और पूजा-पाठ से इसके अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है.
  • चातुर्मास में किसी पात्र में भोजन न करके पत्तल पर भोजन करना चाहिए. साथ ही इस दौरान केवल एक समय भोजन करें.
  • चातुर्मास में तुलसी पौधे की पूजा जरूर करें और संध्या में घी का दीपक जलाएं.

चातुर्मास में नहीं करें ये काम

  • चातुर्मास में तेल, शहद, मूली, परवर, बैंगन, साग आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से इन्हें सही नहीं माना जाता है.
  • चातुर्मास के चार महीने में सावन में पत्तेदार सब्जियां और साग-पात खाने से बचना चाहिए, भाद्रपद में दही का सेवन न करें, आश्विन में दूध और कार्तिक महीने में लहसू-प्यास का त्याग करें.
  • चातुर्मास के दौरान दूसरे लोगों से अन्न नहीं लेना चाहिए. लेकन आप जरूरतमंदों को अन्न का दान कर सकते हैं.
  • इस दौरान मांगलिक कार्य न करें और न ही किसी शुभ कार्य की शुरुआत करें.
  • चातुर्मास में तुलसी के पत्ते न तोड़े और शरीर में तेल मालिश भी नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Shukrawar ke Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले और होगी पैसों की बरसात

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget