एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनने के लिए 12वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स, लाखों में होगी कमाई

12वीं कॉमर्स के बाद स्टॉक ब्रोकर बनना एक शानदार करियर विकल्प है, जिसमें निवेशकों को गाइड करने का जिम्मा होता है. इसके लिए बैंकिंग और फाइनेंस में डिप्लोमा जैसे प्रोफेशनल कोर्स करना जरूरी है.

अगर आपने 12वीं की पढ़ाई कॉमर्स से की है और अब शेयर बाजार की दुनिया में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आज के समय में स्टॉक ब्रोकर एक बेहतरीन और तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बनता जा रहा है. डिजिटल युग में जहां हर चीज ऑनलाइन हो रही है, वहीं फाइनेंस और शेयर मार्केट के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए ढेरों अवसर खुल रहे हैं.

स्टॉक ब्रोकर क्या करता है?
स्टॉक ब्रोकर वो होता है जो शेयर बाजार और निवेशक (investor) के बीच की कड़ी की तरह काम करता है. बिना स्टॉक ब्रोकर के, निवेशक सीधे शेयर बाजार में लेन-देन नहीं कर सकता. ब्रोकर ही निवेशक का डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलवाने से लेकर उसके रोजमर्रा के सौदों को संभालता है.

इसके अलावा स्टॉक ब्रोकर का मुख्य काम होता है अपने ग्राहक को यह बताना कि शेयर बाजार में कब, क्यों और कितना निवेश करना चाहिए. मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव, कंपनियों के प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों की जानकारी भी ब्रोकर ही देता है, ताकि निवेशक को नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, अब 21 जुलाई तक करें आवेदन

कौन से कोर्स करने होंगे?
स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से पास करनी होगी. इसके बाद आप बैंकिंग और फाइनेंस में एक साल का पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं. इस कोर्स में बैंकिंग ऑपरेशंस, ट्रेड फाइनेंस, शेयर बाजार की प्रक्रिया और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं.

इसके साथ ही बिजनेस कम्युनिकेशन और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरूरी होती है, ताकि आप शेयर बाजार से जुड़ी टूल्स और प्लेटफॉर्म्स को आसानी से समझ सकें. इस कोर्स में आपको यह भी सिखाया जाता है कि कैसे किसी कंपनी के लिए स्टॉक्स खरीदे या बेचे जाएं और ग्राहक के हित में कब कौन सा फैसला लेना चाहिए.

क्यों है स्टॉक ब्रोकर की डिमांड?
आज के समय में युवाओं में निवेश को लेकर जागरूकता बढ़ी है. लोग अब सेविंग से ज्यादा इन्वेस्टमेंट को तरजीह दे रहे हैं. ऐसे में उन्हें गाइड करने के लिए स्टॉक ब्रोकर की जरूरत होती है. यही वजह है कि ब्रोकर की डिमांड हर साल तेजी से बढ़ रही है.

कहां से करें कोर्स?
बैंकिंग और फाइनेंस में डिप्लोमा या स्टॉक मार्केट से जुड़े कोर्स देशभर के कई निजी और सरकारी संस्थानों में उपलब्ध हैं. साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे NSE Academy, BSE Institute, Coursera और Udemy से भी आप ये कोर्स कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग
हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget