एक्सप्लोरर

बारिश में कितनी देर नहाना चाहिए, ज्यादा देर तक नहाने से क्या होती हैं दिक्कतें

कई लोग मानते हैं कि बारिश का पानी साफ होता है और बारिश में नहाने से सेहत और स्किन को फायदा भी हो सकता है. तो कुछ लोग मानते हैं कि बारिश में नहाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

मानसून आ चुका है. दिल्ली, नोएडा और कई राज्यों में अच्छी-खासी बारिश हो रही है. तपती गर्मी के बाद बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है. ऐसे में बहुत से लोगों का मन करता है कि बाहर निकलें, बारिश में भीगें और मौसम का मजा लें. बारिश में नहाना बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी बहुत पसंद आता है.

कई लोग मानते हैं कि बारिश का पानी साफ होता है और बारिश में नहाने से सेहत और स्किन को फायदा भी हो सकता है. तो कुछ लोग मानते हैं कि बारिश में नहाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और कई बार बारिश में भीगने के बाद लोग बीमार भी पड़ जाते हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या बारिश में नहाना सही है और बारिश में कितनी देर नहाना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि ज्यादा देर तक बारिश में नहाने से  क्या दिक्कतें होती हैं 

क्या बारिश में नहाना सही है?

बारिश में नहाना सही माना जाता है,  लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे मानसून की पहली बारिश में नहीं भीगना चाहिए, क्योंकि इसमें धूल, धुआं और केमिकल्स मिल जाते हैं जो स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में कुछ दिन बाद की बारिश में नहाना ठीक है. जब बारिश लगातार कुछ दिन हो जाए तो पानी साफ हो जाता है. तब थोड़ी देर के लिए नहाया जा सकता है. वहीं ध्यान रहे कि बारिश में भीगने के बाद घर आते ही साफ पानी और साबुन से नहा लें, तुरंत गीले कपड़े बदले, मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि स्किन सूखी न हो, एसी या कूलर वाले रूम में न जाएं. बारिश में नहाना सही है, लेकिन हमेशा सावधानी रखें. 

कितनी देर बारिश में नहाना चाहिए?

बारिश में सिर्फ 10-15 मिनट तक नहाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा देर तक बारिश में नहाने से कई दिक्कतें हो सकती हैं जैसे स्किन रूखी और बेजान हो सकती है, क्योंकि बारिश का पानी स्किन से नेचुरल ऑयल हटा देता है.  इसके अलावा खुजली, जलन या दाने हो सकते हैं. ज्यादा देर तक बारिश में नहाने से ठंड लग सकती है, सर्दी-जुकाम हो सकता है. साथ ही आपके बाल कमजोर हो सकते हैं और हेयर फॉल हो सकता है. डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी हो सकती है, खासकर जब आप बाद में गर्म पानी से नहाते हैं. इसके अलावा ज्यादा देर तक बारिश में नहाने से यूटीआई यानी पेशाब में जलन और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों को स्किन एलर्जी, एक्जिमा, खुजली, या डैंड्रफ की समस्या है उन्हें बारिश में नहीं नहाना चाहिए. इसके अलावा जिनकी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है उन्हें भी नहीं नहाना चाहिए.

यह भी पढ़े : बारिश शुरू होते ही घर में आने लगे हैं कीड़े-मकौड़े, जानें इनसे निजात पाने के पांच तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget