एक्सप्लोरर

'कोई मदद करो, कहीं देर ना हो जाए...', Me Too के बाद से तनुश्री दत्ता को किया जा रहा प्रताड़ित! रो-रोकर बुरा हाल

Tanushree Dutta Crying Video: तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया है कि मी टू मूवमेंट के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. तनुश्री ने वीडियो में खुलासा किया है कि 2018 के मी टू मूवमेंट के दौरान आवाज उठाने के बाद से उन्हें परेशान किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने तंग आकर पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने की बात कही है और मदद की अपील की है.

तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस रोती दिख रही हैं. वीडियो में वो कहती हैं- 'दोस्तों मुझे अपने ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है. मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है. मैंने अभी पुलिस को फोन किया है, परेशान होकर मैंने पुलिस को फोन किया और पुलिस आई. उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन बुलाया है ताकि मैं सही से शिकायत दर्ज करवा सकूं. हो सकता है मैं कल वहां जाऊं क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)


'अपने ही घर में मुश्किल में फंस गई हूं'
तनुश्री ने वीडियो में आगे कहा- 'मुझे इतना परेशान किया गया पिछले 4-5 सालों में कि मेरी तबीयत खराब हो गई है. मैं कुछ काम नहीं कर पा रहीं हूं, मेरा पूरा घर फैला हुआ है. मैं कोई मेड भी नहीं रख सकती क्योंकि उन्होंने मेरे घर में मेड प्लान्ट की थी और मेरा मेड्स के साथ बुरा एक्सपीरियंस रहा. आना और चोरी करके चले जाना. मुझे सारा काम खुद करना पड़ता है. मैं अपने ही घर में मुश्किल में फंस गई हूं. प्लीज कोई मेरी मदद करो.'

'कोई मेरी मदद करो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए'
एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं. ये 2018 के मी टू से चल रहा है. आज तंग आकर मैंने पुलिस को फोन किया. प्लीज कोई मेरी मदद करो. इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कुछ करो.'

क्या है असल मामला?
बता दें कि साल 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने आरोप लगाए थे कि 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें फिजिकली हैरेस किया था. हालांकि पुलिस को एक्टर के खिलाफ सबूत नहीं मिले थे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget