एक्सप्लोरर

"‘KYC सिर्फ एक रस्म बन गया’, डिप्टी गवर्नर ने बैंक स्टाफ में संवेदनहीनता पर लगाई फटकार, ग्राहकों की शिकायतों पर जताई चिंता

Bank Customers Complaint: डिप्टी गवर्नर के संबोधन को आरबीआई ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर डाला है, जिसमें स्वामीनाथन जे. ने कहा कि अगर बैंक स्टाफ को सिस्टम में लोगों का भरोसा बनाए रखना है तो फिर उन मुद्दों का समाधान भी जरूरी है.

RBI Deputy Governor On Bank Customers Complaint: धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में बैंक कस्टमर्स की शिकायतों के अंबार के बीच आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. बैंक कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि आज स्वाचलन तो बढ़ रहा है, लेकिन स्वामित्व कम हो रहा है. राष्ट्रीय बैंक प्रबंधन संस्थान के 12 जुलाई एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक कस्टमर्स को अंतहीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल से जूझना पड़ रहा है, लेकिन बैंक कर्मचारियों में संवेदना की कमी आ गई है.

बैंक कर्मचारियों में संवेदनहीनता

डिप्टी गवर्नर के संबोधन को आरबीआई ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर डाला है, जिसमें स्वामीनाथन जे. ने कहा कि अगर बैंक स्टाफ को सिस्टम में लोगों का भरोसा बनाए रखना है तो फिर उन मुद्दों का समाधान भी जरूरी है. उन्होंने अपने समापन भाषण के दौरान कहा कि बैंक कस्टमर्स की शिकायतों की संख्या, खासकर डिजिटल माध्यमों से हाल के वर्षों में काफी बढ़ गई है. सोशल इंजीनियरिंग धोखाधड़ी (भरोसे में लेकर गड़बड़ी करना) से लेकर खराब शिकायत निवारण प्रणाली से जुड़ा नुकसान और निराशा वास्तविक है. अक्सर, समस्या उत्पाद या सेवा नहीं होती, बल्कि असली मुद्दा सहानुभूति की कमी है.

केवाईई सिर्फ एक रस्म

आरबीआई डिप्टी गवर्नर ने कहा कि केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) आजकर समय-समय पर होने वाला एक ‘रस्म’ भर बनकर रह गया है. इसके साथ ही उन्होंने बैंक स्टाफ से डिजिटल संदर्भ में व्यक्तिगत जागरूकता और जिम्मेदारी वापस लाने का तरीका खोजने का आह्वान किया है.

उन्होंने आगे कहा कि एक ‘बैंकर’ को तेजी से काम करना होता है, अनिश्चितताओं को सहना होता है, असफलताओं से उबरना होता है. इसके साथ ही, लंबे समय तक केंद्रित रहना होता है. स्वामीनाथन जे. ने ATM पिन को लेकर सीनियर सिटिजन की परेशानी, ग्रामीण क्षेत्र में कर्ज लेने वालों की ऑनलाइन ऋण चुकाने की चुनौतियों या यूपीआई पेमेंट को लेकर छोटे-मोटे कारोबारियों की चिंताओं जैसे उदाहरणों का हवाला दिया और कहा कि ये केवल सेवा अनुरोध नहीं हैं, बल्कि समय देकर और धैर्य के साथ पेशेवर रुख दिखाकर भरोसा अर्जित करने के अवसर हैं.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग फर्जीवाड़ा रोकने के लिए RBI का बड़ा कदम, जानें अब कैसे आपके पैसों पर सेंध लगाना होगा नामुकिन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget