एक्सप्लोरर

कनाडा में पढ़ाई का सपना? जानिए वीजा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल और खाते में जरूरी रकम!

कनाडा में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों को वीजा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों और बैंक खाते में आवश्यक रकम की जानकारी जरूर होनी चाहिए. सही तैयारी आपके स्टूडेंट वीजा को आसान बना सकती है.

कनाडा में पढ़ाई करना लाखों भारतीय छात्रों का सपना होता है. बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था, सुरक्षित माहौल और बेहतर करियर अवसरों की वजह से यह देश स्टूडेंट्स की पहली पसंद बन चुका है. लेकिन विदेश में पढ़ाई के इस सपने को साकार करने से पहले कुछ अहम बातें जानना बहुत जरूरी है, खासतौर पर वीजा इंटरव्यू और बैंक बैलेंस से जुड़ी बातें.

वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल

अगर आपने कनाडा के किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया है और अब स्टडी वीजा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको इंटरव्यू के लिए भी तैयार रहना चाहिए. वीजा इंटरव्यू में ऑफिसर आपकी मंशा, आर्थिक स्थिति और पढ़ाई के मकसद को समझना चाहता है.

आपने कनाडा ही क्यों चुना?

  • किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है और क्यों?
  • कौन सा कोर्स कर रहे हैं और उसका करियर में क्या फायदा होगा?
  • आपकी फाइनेंशियल स्थिति कैसी है? पढ़ाई और रहने का खर्च कैसे उठाएंगे?
  • क्या आप पढ़ाई के बाद कनाडा में रहना चाहते हैं?
  • क्या आपने IELTS या TOEFL जैसी लैंग्वेज टेस्ट क्लियर की है?

खाते में होना चाहिए इतना पैसा

कनाडा सरकार चाहती है कि वहां पढ़ने आने वाला छात्र आर्थिक रूप से सक्षम हो, ताकि उसे वहां किसी तरह की दिक्कत न हो. इसके लिए आपके बैंक खाते में एक तय राशि होना जरूरी है. साल 2024 से कनाडा ने यह राशि बढ़ाकर करीब 20,635 कनाडाई डॉलर (लगभग 12.5 लाख रुपये) कर दी है. यह रकम आपकी ट्यूशन फीस के अलावा रहने-खाने और दूसरी जरूरतों के लिए है. अगर आप अकेले जा रहे हैं तो यह राशि पर्याप्त होगी. लेकिन अगर कोई फैमिली मेंबर साथ जा रहा है, तो उसके लिए अलग से राशि दिखानी होगी.

डॉक्युमेंट्स भी रखें तैयार

  • एडमिशन लेटर (LOA)
  • पासपोर्ट
  • बैंक स्टेटमेंट (कम से कम 6 महीने)
  • ट्यूशन फीस की रसीद
  • लैंग्वेज टेस्ट स्कोर कार्ड (IELTS, TOEFL)
  • स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (अगर मांगा जाए)
  • फोटोग्राफ और अन्य पहचान पत्र

यह भी पढ़ें: सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!  

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE की तर्ज पर साल में दो बार होगी NEET-CUET, तैयार हो रहा मसौदा
JEE की तर्ज पर साल में दो बार होगी NEET-CUET, तैयार हो रहा मसौदा
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द 
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें
NCERT ने जारी की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस बुक, यहां से खरीदें

वीडियोज

Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget