एक्सप्लोरर

NEET UG 2025 Counseling: नीट यूजी काउंसलिंग आज से हो रही शुरू, रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट तक...सबकुछ जानें

21 जुलाई 2025 से NEET UG काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 21 जुलाई 2025 से काउंसलिंग की प्रोसेस शुरू कर दिया है.

देशभर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. NEET UG 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. 21 जुलाई 2025 से NEET UG काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज 21 जुलाई 2025 से काउंसलिंग की प्रोसेस शुरू कर दिया है. अगर आपने नीट यूजी की परीक्षा पास की है और MBBS, BDS या B.Sc Nursing में एडमिशन लेना चाहते हैं तो अब आप MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. चलिए हम आपको नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट तक सब कुछ डिटेल में बताते हैं

NEET UG 2025 काउंसलिंग जरूरी डेट

1. रजिस्ट्रेशन की शुरुआत - मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-1 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2025 से शुरू कर दिया है.

2. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - कैंडिडेट 28 जुलाई 2025 तक mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

3. कॉलेज चॉइस भरने की शुरुआत - कैंडिडेट 22 जुलाई 2025 से अपनी पसंद के मेडिकल/डेंटल कॉलेज और कोर्सेज को ऑनलाइन ऑप्शन के रूप में भरना शुरू कर सकते हैं.

4. चॉइस लॉक करने की लास्ट डेट - 28 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक चॉइस को लॉक करने का ऑप्शन मिलेगा.

5. सीट अलॉटमेंट प्रोसेस - MCC 29 और 30 जुलाई को कैंडिडेट के जरिए भरे गए ऑप्शन के आधार पर सीट अलॉट करने का प्रोसेस पूरा करेगा.

6. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - 31 जुलाई 2025 को राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा.

7. कॉलेज में रिपोर्टिंग - जिन्हें कॉलेज अलॉट हुआ है, वे 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक संबंधित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

काउंसलिंग किनके लिए है?
यह काउंसलिंग उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने NEET UG 2025 क्वालीफाई किया है और देश के सरकारी या केंद्रीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS या B.Sc Nursing कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं. इसमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सरकारी मेडिकल सीटें, AIIMS, JIPMER, BHU, AMU, ESIC, JMI जैसी संस्थाओं की 100 प्रतिशत सीटें और सभी केंद्रीय और डीम्ड यूनिवर्सिटी की सीटें शामिल हैं

कुल कितने राउंड होंगे?
इस बार NEET UG काउंसलिंग चार राउंड में की जाएगी, जिसमें राउंड 1 पहला मौका होगा और इसमें सबसे ज्यादा ऑप्शन अवेलेबल होते है. राउंड 2 जो छात्र पहले राउंड में शामिल नहीं हुए या अपग्रेड चाहते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं. राउंड 3 यानी Mop-up Round इसमें बची हुई सीटों को भरने का मौका मिलता है. लास्ट में Stray Vacancy Round आता है. इस में बची सीटें उन कैंडिडेट को मिलती हैं जो पहले किसी भी राउंड में सीट नहीं पा सके. वहीं हर राउंड में एक जैसा प्रोसेस होता है, रजिस्ट्रेशन, फीस, कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरना, चॉइस लॉक करना, सीट अलॉटमेंट, कॉलेज रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान कैंडिडेट को ये डॉक्यूमेंट्स दिखाने और अपलोड करने होंगे-

  • NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड
  • NEET स्कोर कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज की 8 फोटो (वही जो NEET फॉर्म में लगाई थी)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. सबसे पहले moc.nic.in वेबसाइट पर जाएं.

2. UG Medical Counseling सेक्शन को खोलें.

3. वहां New Registration बटन पर क्लिक करें.

4. अब अपनी NEET UG 2025 रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदि जरूरी डिटेल्स भरें.

5. फिर रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें ये आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से कर सकते हैं

6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, कॉलेज और कोर्स की पसंद भरें.

7. तय तारीख पर चॉइस को लॉक कर दें और सबमिट करें.

8. रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य / EWS (AIQ) के लिए 1,000 हजार रुपए है, और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 10,000 हजार रुपए है. इसके साथ ही SC, ST, OBC और PwD रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपए है और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 5000 हजार रुपए है. वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5000 हजार रुपए है और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 2,00,000 है.

यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड ने विदेशी स्टूडेंट्स के लिए बदल दिए नियम, जानें भारतीय छात्रों को कितनी होगी दिक्कत?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका
यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में कर सकेंगे सुधार, लगेगी 200 रुपये फीस
यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में कर सकेंगे सुधार, लगेगी 200 रुपये फीस
UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी
UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget