एक्सप्लोरर

iOS 26 Public Beta! कब आ रहा एप्पल का नया अपडेट? जानें क्या-क्या नए फीचर्स होंगे शामिल

iOS 26 Public Beta: Apple का अगला बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट iOS 26 अब पब्लिक टेस्टिंग के लिए तैयार हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जुलाई 2025 के आसपास Apple इसका पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज़ कर सकता है.

iOS 26 Public Beta: Apple का अगला बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट iOS 26 अब पब्लिक टेस्टिंग के लिए तैयार हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जुलाई 2025 के आसपास Apple इसका पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज़ कर सकता है. इसे सबसे पहले इस साल की शुरुआत में WWDC इवेंट में अनाउंस किया गया था और तब से अब तक यह कई डिवेलपर टेस्टिंग चरणों से गुजर चुका है.

यह बीटा वर्जन आम यूज़र्स को नए फीचर्स और इंटरफेस का अनुभव लेने का मौका देगा, वो भी फाइनल लॉन्च से पहले. iOS 26 का स्थायी वर्जन संभवतः सितंबर में iPhone 17 सीरीज़ के साथ लॉन्च होगा. जो यूज़र इसे आज़माना चाहते हैं, वे Apple Beta Software Program में फ्री में शामिल हो सकते हैं. लेकिन इंस्टॉल करने से पहले डिवाइस का बैकअप ज़रूर लेना चाहिए क्योंकि बीटा वर्जन में बग्स होने की संभावना रहती है.

किन डिवाइसेज़ में मिलेगा iOS 26?

iOS 26 अपडेट कुछ पुराने iPhone मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है. iPhone XR और iPhone XS अब इस अपडेट को प्राप्त नहीं करेंगे. हालांकि, iPhone 11 और उसके बाद के मॉडल्स जैसे iPhone SE (2nd और 3rd Gen) पर यह अपडेट सपोर्ट करेगा. अगर आप Apple Intelligence के नए AI फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको iPhone 15 Pro या iPhone 16 सीरीज़ में से कोई डिवाइस चाहिए होगा.

बीटा रिलीज़ के बाद, यूज़र Apple की बीटा वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फिर अपने iPhone की सेटिंग्स में जाकर बीटा अपडेट को इनेबल कर सकते हैं.

iOS 26 में क्या है नया?

iOS 26 में सबसे बड़ा बदलाव इसकी Liquid Glass डिज़ाइन है जो पूरी UI को एक मॉडर्न और स्मूद लुक देती है. ऐप आइकॉन्स को फिर से डिज़ाइन किया गया है, ऐनिमेशन ज़्यादा फ्लूइड हो गए हैं और होम व लॉक स्क्रीन में कस्टमाइज़ेशन के नए विकल्प दिए गए हैं. Camera, Safari और Photos जैसी ऐप्स को यूज़र फ्रेंडली लेआउट में अपडेट किया गया है. यह iOS 7 के बाद सबसे बड़ा विज़ुअल ओवरहाल माना जा रहा है.

Apple Intelligence

iOS 26 के साथ Apple का इनबिल्ट AI इंजन Apple Intelligence अब और भी ज्यादा काम करेगा. अब ये रीयल-टाइम में ऑडियो और टेक्स्ट ट्रांसलेशन, स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के आधार पर स्मार्ट सजेशन्स, और ChatGPT इंटीग्रेशन के साथ उपयोगी जानकारी देगा. यूज़र्स अब Genmoji के ज़रिए खुद की कस्टम इमोजी बना सकेंगे और Image Playground में मजेदार इमेजेज जनरेट कर पाएंगे. AI पर आधारित नए शॉर्टकट्स भी शामिल हैं जो आपके फोन के इस्तेमाल के तरीकों को ध्यान में रखकर काम करेंगे.

Messages और Phone ऐप्स में सुधार

Phone ऐप अब Recents, Favourites और Voicemails को एक जगह पर दिखाता है. इसके अलावा, Call Screening और Hold Assist जैसे फीचर्स कॉलिंग को और बेहतर बनाएंगे. Messages ऐप में अब कस्टम बैकग्राउंड, चैट में पोल जोड़ने का विकल्प और ग्रुप चैट में टाइपिंग इंडिकेटर जैसे नए फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं. अनजान सेंडर्स के मैसेज अब अलग फोल्डर में चले जाएंगे.

गेमिंग और CarPlay के लिए भी अपडेट

Apple ने iOS 26 में एक नया Apple Games ऐप भी जोड़ा है जिससे गेम्स को ढूंढना और मैनेज करना आसान हो जाएगा. वहीं CarPlay में अब Pinned Conversations, Widgets सपोर्ट, और Compact Call View जैसे फीचर्स मिलेंगे.

यह भी पढ़ें:

2 लाख से भी महंगे फोन! भारत में बिक रहे 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन, लेकिन एक भी इंडियन ब्रांड नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget