एक्सप्लोरर

क्रिकेट में 'स्विंग' और 'सीम' में क्या होता है अंतर? यहां जानें दोनों की बारीकी और कला

Swing vs Seam Bowling: क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की कला में निपुण होना बहुत कठिन है. यहां समझिए स्विंग और सीम बॉलिंग में क्या अंतर होता है?

क्रिकेट में बल्लेबाजी से ज्यादा महत्व गेंदबाजी का होता है? इस सवाल का सटीक जवाब शायद अच्छे-अच्छे एक्सपर्ट्स भी ना दे पाएं, लेकिन ये बात आए दिन सुनने को मिलती रहती है कि गेंदबाज किसी टीम को मैच जिताकर देते हैं. इसका साफ अर्थ समझें तो गेंदबाज ज्यादा विकेट नहीं ले पाए तो उस टीम का जीतना मुश्किल हो जाता है. विशेष रूप से तेज गेंदबाजी की बात करें तो उसमें भी अलग-अलग कलाएं होती हैं. आज यहां स्विंग बॉलिंग सीम बॉलिंग में आपको सबसे बड़े अंतर का पता चलेगा.

क्या होती है स्विंग गेंदबाजी?

सबसे पहले स्विंग बॉलिंग की बात करें तो इसको परिभाषित करना जितना आसान है, मैदान पर अमल करना उतना ही मुश्किल है. स्विंग गेंदबाजी उसे कहते हैं जब गेंद हवा में दिशा बदल ले. स्विंग गेंदबाजी भी 2 प्रकार की होती है. नई गेंद से होने वाली स्विंग गेंदबाजी को कन्वेंशनल स्विंग कहा जाता है, जिसमें गेंदबाज अपनी कलाई और ग्रिप के सहारे हवा में स्विंग करवाता है. नई गेंद से दोनों ओर स्विंग कारवाई जा सकती है.

दूसरा प्रकार होता है रिवर्स स्विंग. रिवर्स स्विंग पुरानी गेंद से करवाई जाती है. आमतौर पर मैचों के दौरान फील्डिंग टीम के खिलाफी अपने कपड़ों से गेंद को रगड़ते रहते हैं, दरअसल वो गेंद की एक साइड को चमकाने का प्रयास करते हैं. गेंद की यही चमकीली साइड, बाद में जाकर रिवर्स स्विंग में सहायक होती है.

क्या होती है सीम बॉलिंग?

स्विंग गेंदबाजी की तरह सीम बॉलिंग में भी गेंद दिशा बदलती है, लेकिन फर्क इतना है कि स्विंग बॉल हवा में मूव करती है जबकि सीम गेंदबाजी में बॉल टप्पा खाने के बाद दिशा बदलती है. सीम वो होती है, जो लेदर बॉल के बीच सिलाई लगी होती है. सीम बॉलिंग पिच की हालत पर भी निर्भर करती है, जहां गेंदबाज पिच में क्रैक्स का फायदा उठाकर बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाते हैं. वहीं सीम को अलग तरह से पकड़ कर भी गेंद की दिशा बदलवाई जा सकती है, लेकिन यह कला बहुत कठिन होती है.

सीम बॉलिंग के भी कई प्रकार होते हैं, जिनमें क्रॉस सीम भी एक होती है. इसके अलावा एंगल सीम और वर्टिकल सीम भी सीम बॉलिंग के प्रकार हैं.

यह भी पढ़ें:

लास्ट ओवर में चाहिए थे 13 रन, पहली गेंद पर लगा चौका, फिर भी हार गया पाकिस्तान; बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget