एक्सप्लोरर

दो देश एक दूसरे पर परमाणु हमला कर दें और बम हवा में ही फट जाएं तो क्या होगा?

अगर दो देशों के बीच एक और परमाणु हमला होता है तो तबाही मचना तय है. दरअसल, इस समय दुनिया के कुछ देशों के पास पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार हैं. 

Nuclear Weapons: दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक परमाणु बम का जिक्र हर युद्ध में हो ही जाता है. चाहे रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग हो या फिर बीते दिनों मिडिल ईस्ट में तनाव. बीच-बीच में उत्तर कोरिया भी अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को परमाणु हमले की धमकी देता रहता है. ऐसे में क्या कभी आपके मन में ख्याल आया है कि अगर दो देश एक-दूसरे पर परमाणु हमला कर दें तो क्या होगा? इतना ही नहीं अगर परमाणु बम बीच हवा में ही फट जाए तो इसका असर कितना विनाशकारी होगा? 

बता दें, दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमले की गवाह बनी थी. जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए थे. इस हमले में हजारों लोगों की मौत हुई थी और इसका असर आज तक देखा जाता है. ऐसे में अगर दो देशों के बीच एक और परमाणु हमला होता है तो तबाही मचना तय है. दरअसल, इस समय दुनिया के कुछ देशों के पास पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार हैं. 

दुनिया के सिर्फ नौ देशों के पास हैं परमाणु हथियार

भले ही परमाणु हथियार दुनिया के सबसे घातक हथियारों में से एक हों, लेकिन अभी यह तकनीक दुनिया के सिर्फ नौ देशों के पास ही है. इसमें रूस, अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, भारत, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, उत्तर कोरिया और इजराइल शामिल हैं. वहीं अब ईरान भी परमाणु हथियार बनाने की कगार पर है, जिससे दुनिया के बड़े देश सहमे हुए हैं. अमेरिका और इजराइल हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका जाए. 

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा हुआ है युद्ध

दुनिया में इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर कोशिश कर रहे हैं कि इस युद्ध को रोका जाए. दरअसल, कई बार इस युद्ध में परमाणु हथियारों का जिक्र हो चुका है और रूस भी इस बात के संकेत दे चुका है कि अगर रूस के अस्तित्व की बात आई तो वह परमाणु बमों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा. अगर ऐसा होता है तो दुनिया में विनाशकारी तबाही मचने से कोई रोक नहीं सकता. 

क्या होगा अगर परमाणु बम हवा में फट जाए?

परमाणु बम नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया पर आधारित होते हैं, जिस कारण ये दुनिया के अन्य बमों की अपेक्षा सबसे ज्यादा तबाही मचाते हैं. दरअसल, जब भी परमाणु बम फटता है तो इससे बड़ी मात्रा में ऊर्जा और गर्मी निकलती है जो कई किलोमीटर तक चीजों को भाप में बदल सकती है. इसके अलावा परमाणु बम के विस्फोट से रेडियोएक्टिव तरंगे भी निकलती हैं, जो मानव शरीर का प्रभावित कर सकती हैं और उनके डीएनए पर बुरा असर डाल सकती हैं, जिसकी त्रासदी पीढ़ियों तक रहती है. ऐसे में अगर कोई परमाणु बम हवा में फट जाए तो इसके परिणाम अत्यंत विनाशकारी होंगे. अधिक ऊंचाई पर विस्फोट से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स उत्पन्न हो सकती है. इसके संचार और बिजली ग्रेड सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम नष्ट हो सकते हैं, जिससे दुनिया का वह हिस्सा पूरी तरह से कट जाएगा. इसके अलावा परमाणु बम से निकलने वाले रेडियोएक्टिव तत्व हवा के माध्यम से दूर तक फैल सकते हैं, जिस कारण कई किलोमीटर दूर तक परमाणु बम के हमले का असर हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: भारत के सामने कितने दिनों तक टिक सकती है पाकिस्तान की सेना? ये है दोनों देशों की ताकत

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget