एक्सप्लोरर

'बॉर्डर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने, फिल्म के सेट से देखें पहली तस्वीरें

Sunny Deol First Look Border 2: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग इन दिनों देहरादून में हो रही है. फिलहाल फिल्म का कोई पोस्टर या टीजर सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट हो गया है.

Sunny Deol First Look Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलहाल फिल्म का कोई पोस्टर या टीजर सामने नहीं आया है, इससे पहले 'बॉर्डर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट हो गया है.

'बॉर्डर 2' की शूटिंग इन दिनों देहरादून के हल्दूवाला में हो रही है. फिल्म की शूटिंग के दौरान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी ने आज फिल्म के सेट पर सनी देओल से मुलाकात की. इस दौरान 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह और परिषद के को-सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे. इन तस्वीरों में ही सनी देओल का फिल्म से फर्स्ट लुक देखने को मिला.

बॉर्डर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने, फिल्म के सेट से देखें पहली तस्वीरें

'बॉर्डर 2' से सामने आई सनी देओल की फोटो
फोटोज में सनी देओल फौजी की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. साथ में बंदूक लिए और सिर पर पगड़ी बांधे एक्टर अपना बॉर्डर वाला लुक एक बार फिर जिंदा करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी से उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन वैरायटी और राज्य सरकार के दिए जा रहे सहयोग पर बातचीत की.

सेट पर पापा को मिस कर रहे सनी देओल
इससे पहले सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र संग अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसमें वे और धर्मेंद्र एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे. इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था- 'शूटिंग के दौरान आपकी बहुत याद आ रही है. आपसे प्यार करता हू पापा, हमें ऐसी और ट्रिप्स करनी चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' की बात करें तो ये फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के प्रोडक्शन में बन रही है जिसकी शूटिंग फरवरी से ही देहरादून में चल रही है. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget