एक्सप्लोरर

भारत के सामने कितने दिनों तक टिक सकती है पाकिस्तान की सेना? ये है दोनों देशों की ताकत

Military Power Of India And Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सेना की ताकतों की बात अक्सर की जाती है. दोनों देश अपना दम दिखाने में लगे रहते हैं. चलिए जान लेते हैं कि कौन से देश के पास कितनी ताकत है.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में भारत और कश्मीर के संबंधों को लेकर बातचीत की है. पाकिस्तान ने भारतीय सेना को लेकर बेतुका बयान देते हुए कहा है कि भारत की 13 लाख की सेना पाकिस्तान को नहीं डरा सकी तो कुछ आतंकवादी भी उसकी नियति को बदल नहीं सकते हैं. इस बयान के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की सेना की ताकत को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 

इसी क्रम में चलिए जान लेते हैं कि आखिर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं में से सबसे ताकतवर कौन है और अगर युद्ध की परिस्थिति आ जाए तो पाकिस्तान भारत के सामने कितने दिनों तक टिका रह सकता है. 

भारत की सेना की शक्ति

दुनियाभर के देशों की मिलिट्री ताकत के अनुसार रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर की मानें तो भारत में 14.44 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं, जो कि दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं. भारत की तुलना में पाकिस्तान के पास सैनिकों की संख्या तो आधे से भी कम है. भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है. भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैन्यकर्मी हैं, वहीं पाकिस्तान में ये सिर्फ पांच लाख हैं. भारतीय सेना के पास 4500 टैंक और 538 लड़ाकू विमान हैं. भारत की रैंकिंग वैल्यू 0.1025 है, जबकि पाकिस्तान की वैल्यू 0.1695 है. 

थल सेना की ताकत

भारतीय सेना में 14.55 सैनिक तो एक्टिव मोड में रहते हैं, जबकि 11.55 लाख सैनिक रिजर्व हैं. वहीं 25 लाख से ज्यादा अर्धसैनिक बल के जवान हैं. थल सेना के मारक टैंकों की बात करें तो इनके पास अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, T-90 भीम टैंक, पिनाका रॉकेट सिस्टम, होवित्जर तोपें हैं. 

वायुसेना की ताकत

वायुसेना की बात करें तो भारतीय वायुसेना में भारत के पास 2229 विमान हैं, 600 लड़ाकू विमान, 831 स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट, 899 हेलीकॉप्टर हैं. भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों की बात करें तो हमारे पास राफेल, मिराज, मिग-29, Su-30 एमकेआई हैं. इसके अलावा मिसाइल प्रणाली में ब्रह्मोस, रुद्रम, अस्त्र, निर्भय, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम है. 

नौसेना की ताकत

इसी तरह से भारत की नौसेना भी बहुत ताकतवर है और लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है. भारतीय नौसैनिकों की संख्या 1,42,251 है. भारत के पास 150 युद्धपोत और परमाणु पनडुब्बियां हैं. INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत जैसे विमान वाहक पोत हैं. 

पाकिस्तानी में कितना है दम

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स का मानें तो पाकिस्तान पिछले साल दुनिया का नौंवा सबसे ताकतवर देश था, जो कि इस साल 12वें नंबर पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के पास भी हथियारों का जखीरा है. पाकिस्तानी सेना में 6,54,000 सैनिक एक्टिव हैं. इसके पास कुल 1434 एयरक्राफ्ट, 387 फाइटर जेट, 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 549 ट्रेनर एयरक्राफ्ट हैं. पाकिस्तान के पास 352 हेलीकॉप्टर और 4 हवाई टैंकर हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास 57 हमला करने वाले हेलीकॉप्टर भी हैं. 

पाकिस्तानी नौसेना की ताकत

पाकिस्तानी सेना के पास 3742 टैंक, 50,523 बख्तरबंद गाड़ियां, 752 सेल्फ प्रोपेल्ड ऑर्टिलरी है. पाकिस्तानी सेना के पास 692 मोबाइल रॉकेट लॉन्चर हैं. पड़ोसी मुल्क के पास 114 नौसेना के जहाज, 8 पनडुब्बियां, 9 फ्रिगेट युद्धपोत हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास कई मिसाइलें भी हैं.

यह भी पढ़ें: क्या जज के खिलाफ FIR का आदेश दे सकते हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? जान लीजिए ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या इससे चली जाएगी सांसदी?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
कैसे आग लगाते हैं फायर क्वाउड, सामान्य धुएं के बादल से कितने अलग?
How Indore Manages Waste: कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
कचरा कैसे साफ करता है इंदौर, बाकी शहर क्यों नहीं बन पाते नंबर-1?
Railway Signal System: लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?
लोको पायलट कितनी दूर से देख लेते हैं सिग्नल, कैसे रोकते हैं तेज रफ्तार ट्रेन?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget