एक्सप्लोरर

UPI Limit: आरबीआई ने बढ़ा दी यूपीआई की ये लिमिट, वॉलेट में भी रख सकेंगे ज्यादा पैसा

UPI Limit: आरबीआई ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का आसान बनाने और सामान्य लोगों तक और ज्यादा पहुंच में लाने के लिए ये कदम उठाया है जिससे आपको आसानी होगी.

UPI Limit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को यूपीआई इस्तेमाल करने वालों को अच्छा तोहफा दिया है. आरबीआई ने घोषणा की है कि यूपीआई लाइट के जरिए ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट की लिमिट को बढ़ाया जा चुका है. इसके तहत यूपीआई वॉलेट की लिमिट को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया जा रहा है.

इसके अलावा 'यूपीआई लाइट' में प्रति ट्रांजेक्शन की लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है. फिलहाल ऑफलाइन पेमेंट में लेनदेन की ऊपरी सीमा 500 रुपये थी और इसके साथ किसी भी समय पेमेंट मोड पर ऑफलाइन ट्रांजेक्शन की कुल सीमा 2000 रुपये है. इसका एक बड़ा फायदा ये भी है कि यूपीआई लाइट के जरिए आप 5000 रुपये तक के पेमेंट कर सकते हैं जिससे हर छोटे-छोटे पेमेंट को आपके बैंक स्टेटमेंट में नहीं देखा जाएगा.

रिजर्व बैंक के कदम से आसान होगी यूपीआई तक पहुंच

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का आसान बनाने और सामान्य लोगों तक और ज्यादा पहुंच में लाने के लिए ये कदम उठाया है. रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर में कहा कि यूपीआई लाइट के लिए बढ़ी हुई सीमा 1000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन होगी जिसमें किसी भी समय कुल सीमा 5000 रुपये होगी. 

यूपीआई लाइट क्या है?

यूपीआई लाइट के तहत होने वाले लेनदेन इस हद तक ऑफलाइन हैं कि उनमें वैलिडेशन के अलावा फैक्टर ऑफ आइडेंटिफिकेशन (AFA) की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा लेनदेन से जुड़े अलर्ट भी वास्तविक समय यानी रियल टाइम में नहीं भेजे जाते हैं. ऑफलाइन पेमेंट का मतलब ऐसे लेनदेन से है जिसके लिए मोबाइल फोन में इंटरनेट या टेलीकॉम कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती है.

अक्टूबर में यूपीआई लाइट की लिमिट बढ़ाने का आरबीआई ने किया था ऐलान

रिजर्व बैंक ने ऑफलाइन ट्रांजेक्शन में छोटी लिमिट के डिजिटल पेमेंट को सुविधाजनक बनाने के लिए जनवरी, 2022 में जारी ऑफलाइन स्ट्रक्चर के प्रावधानों को संशोधित किया है और इसकी जानकारी दी है. रिजर्व बैंक ने इस साल अक्टूबर में यूपीआई लाइट के ऑफलाइन पेमेंट की लिमिट बढ़ाने की घोषणा की थी और कल आरबीआई एमपीसी की बैठक के दौरान इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया.

ये भी पढ़ें

Gold Silver: सोना-चांदी सस्ते बिक रहे तो खरीदारी का मौका, RBI पॉलिसी के फैसले के अनुमान से पड़ रहा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget