एक्सप्लोरर

Final Destination BO Collection: ऑडियंस का कलेजा चीरकर खूब नोट छोप रही ये फिल्म, 'रेड 2' भी डरकर रह गई पीछे

Final Destination Box Office Collection Day 5: 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. कलेक्शन के मामले में ये बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ रही है.

Final Destination Bloodlines Box Office Collection Day 5: हॉलीवुड की हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' सिनेमाघरों में है. 15 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई ये डरावनी फिल्म भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. कलेक्शन के मामले में ये बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपए से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ और तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए कमाए. वहीं चौथे दिन फिल्म को संडे का फायदा मिला और इसने 6.6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. पांचवें दिन भी 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' ने धांसू कलेक्शन किया है.

'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' के पांच दिनों का कलेक्शन

दिन भारत का नेट कलेक्शन
दिन 1 ₹ 4.5 करोड़
दिन 2 ₹ 5.35 करोड़
दिन 3 ₹ 6 करोड़
दिन 4 ₹ 6.6 करोड़
दिन 5 ₹ 2.75 करोड़
कुल ₹ 25.2 करोड़


'रेड 2' को भी मात दे रही 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' 

'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' पांचवें दिन वर्किंग डे (मंडे) होने के बावजूद 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब हुई. इसी के साथ भारत में फिल्म ने कुल 25.2 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. ये फिल्म चार भाषाओं- हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और कलेक्शन के मामले में फिल्म अजय देवगन की 'रेड 2' को भी शिकस्त दे रही है. मंडे को 'रेड 2' ने 1.85 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था.

वर्ल्डवाइड भी जमकर कमा रही 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' 
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है. फिल्म वर्ल्डवाइड भी जमकर नोट छाप रही है. 5 दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 950 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म का को जैक लिपोव्स्की ने डायरेक्ट किया है. फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स में कैटलिन सांता जुआना, टीओ ब्रियोन्स, रिचर्ड हार्मन, ओवेन पैट्रिक जॉयनर, रिया किहलस्टेड, ब्रेक बैसिंगर और अन्ना लोर जैसे स्टार्स नजर आए हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget