एक्सप्लोरर

Jamia Millia Islamia: छात्रों के संस्कारों की गारंटी मांगेगा जामिया; अब पेरेंट्स को देना होगा...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ​में एडमिशन​ के लिए स्टूडेंट्स के लिए अहम नियम लागू किया गया है. अब छात्रों के अभिभावकों को एक शपथ पत्र देना होगा.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने एडमिशन लेने वाले नए छात्रों के लिए एक अहम नियम लागू किया है. अब किसी भी छात्र को दाखिला तभी मिलेगा जब उसके माता-पिता या स्थानीय अभिभावक यह लिखित तौर पर वादा करेंगे कि वे छात्र के आचरण और व्यवहार की पूरी जिम्मेदारी लेंगे. इसके लिए एक विशेष शपथ पत्र भरना जरूरी किया गया है, जिसे यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी मंजूरी दे दी है.

क्या है यह शपथ पत्र?

इस शपथ पत्र में माता-पिता या गार्जियन को यह लिखना होगा- मैं यह घोषणा करता हूँ कि मैं अपने बेटे/बेटी/अभिभाव्य छात्र के आचरण और चरित्र की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ. मैं जामिया मिल्लिया इस्लामिया का छात्र होने के नाते उसकी गतिविधियों को लेकर विश्वविद्यालय के प्रति जवाबदेह रहूंगा और जब भी जरूरत होगी, उपलब्ध रहूंगा.

अनुशासन पर खास जोर

ऐसे शपथ पत्र भारत के अन्य विश्वविद्यालयों में आमतौर पर सिर्फ रैगिंग रोकने के लिए लिए जाते हैं. लेकिन जामिया में यह कदम छात्रों के समग्र व्यवहार और अनुशासन को लेकर उठाया गया है. प्रशासन का मानना है कि इससे कैंपस में अनुशासन बना रहेगा और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

छात्रों का विरोध

हाल ही में कैंपस में कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया था. यह धरना सेंट्रल कैंटीन के पास हुआ था, जिसमें छात्रों ने अपने साथियों पर लगे आरोपों को हटाने की मांग की थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और छात्रों के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें प्रदर्शन खत्म करवाने का दबाव डाला. छात्रों का कहना है कि उनके निजी विवरण जैसे घर का पता तक गेट पर चस्पा कर दिया गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस मामले में मीडिया कोऑर्डिनेटर साइमा सईद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो कोई जवाब नहीं मिला. हालांकि एक फैकल्टी मेंबर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह शपथ पत्र एक ‘सावधानी भरा कदम’ है ताकि छात्रों की शिक्षा और अनुशासन दोनों पर नजर रखी जा सके.

यह भी पढ़ें-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget