एक्सप्लोरर

तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएंगे ये देश, देख लीजिए पूरी लिस्ट

तीसरे विश्वयुद्ध की संभावना कई सालों से जताई जा रही है, अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी होगी. जिसमें कई देश दुनिया के नक्शे से मिट जाएंगे.

पिछले कई सालों से तीसरे विश्वयुद्ध की बातें काफी तेजी से होने लगी हैं. कई देशों ने तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी भी शुरू कर दी है.  कई देशों में बड़े पैमाने पर बंकर बनाए जा रहे हैं, खुद को आधुनिक हथियारों से लैस कर रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके. ईरान और इजरायल का तनाव हो, भारत पाकिस्तान का तनाव हो या फिर रूस और यूक्रेन की वॉर हो. दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की चर्चा शुरू हो जाती है. चलिए, आपको आज हम उन देशों के बारे में बताते हैं जो अगर तीसरा विश्व युद्ध हो तो ये अपने आप को सुरक्षित नहीं बचा पाएंगे और नक्शे से मिट जाएंगे. 

अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो वह पहले और दूसरे विश्वयुद्ध से काफी खतरनाक होगा, जिसमें भारी तबाही होगी. दुनिया के कई देश पूरी तरह नक्शे से गायब हो जाएंगे अगर बच भी जाएंगे तो उनके बचने और न बचने का कोई फायदा नहीं होने वाला है. क्योंकि यह महायुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा, जिसमें हर तरफ सिर्फ विनाश ही विनाश होगा. एक दूसरे को बचाने के लिए कोई नहीं बचेगा सिर्फ वहीं देश बचेंगे जिनके पास परमाणु हथियारों से खुद को सुरक्षित करने की क्षमता होगी.

उत्तर कोरिया 

उत्तर कोरिया अमेरिका को अपना दुश्मन मानता है और अमेरिका उत्तर कोरिया को अपना दुश्मन मानता है. दोनों देश परमाणु हथियारों से सम्पन्न हैं. अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो फिर उत्तर कोरिया अमेरिका के विरोध में खड़ा होगा और हो सकता है दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध भी हो जाए. अगर ऐसा होता है तो पश्चिमी देशों से खुली दुश्मनी रखने वाले उत्तर कोरिया को उसके दुश्मन नक्शे से मिटाने का हर संभव प्रयास करेंगे. 

ताइवान

ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता आ रहा है, ऐसे में अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो चीन ताइवान को हथियाने का हरसंभव प्रयास करेगा, अगर चीन अपने इस प्रयास में सफल हो जाता है तो ताइवान का नक्शा हमेशा के लिए दुनिया के मानचित्र से खत्म हो जाएगा. 

इजरायल

इजरायल अपने चारों तरफ दुश्मनों से घिरा हुआ है. अमेरिका और खुद के दम पर इजरायल अपने दुश्मनों से खुद को सुरक्षित रख पाता है लेकिन जैसे ही तीसरा विश्वयुद्ध होता है, दुनिया के कई देश तैयार बैठे हैं जो इजरायल को सबसे पहले निशाना बनाएंगे. ऐसे में अगर इजरायल अपनी सुरक्षा नहीं कर पाया, तो उसका अस्तित्व संकट में पड़ सकता है. 

दक्षिण कोरिया

अगर तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होता है तो उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया को सबसे पहले निशाना बनाएगा क्योंकि अगर अमेरिकी सैनिक अन्य मोर्चों पर व्यस्त रहे, तो दक्षिण कोरिया की रक्षा मुश्किल हो जाएगी. दक्षिण कोरिया के जल्दी नक्शे से खत्म होने का एक कारण यह भी है कि यहां जनसंख्या की भारी कमी हो रही है बच्चे पैदा नहीं हो रहे हैं. ऐसे में अगर जंग होती है तो सेना में लड़ने के लिए कौन बचेगा. उत्तर कोरिया अपने हथियारों के दम पर इसको कब्जा कर लेगा या खत्म कर देगा.

पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों से संपन्न देश हैं, ऐसे में अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है और भारत इसमें भारीदारी करता है तो फिर पाकिस्तान का नक्शे से मिटना तय है. दोनों देशों के परमाणु हथियारों के कारण, एक पूर्ण युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है. इनके अलावा भी कई देश हैं जो तीसरे विश्वयुद्ध में पूरी तरह खत्म हो जाएंगे या फिर उनका कोई अस्तित्व नहीं बचेगा. 

इसे भी पढे़ें- स्लीपर सेल को जरूरत पड़ने पर कैसे एक्टिवेट करता है पाकिस्तान? ऐसे भेजा जाता है मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
अमेरिका के कहने पर क्यों रुक जाता है इजरायल, किस वजह से है मजबूर
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget