एक्सप्लोरर

AI और मशीन लर्निंग सीखने का सुनहरा मौका, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शुरू हो रहा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू कर रहा है. इसके जरिए युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की जानकारी मिलेगी.

अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) का कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन करने जा रहा है. यह शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) अपने तीसरे संस्करण में 1 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक चलेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों स्तर पर AI और ML की गहरी जानकारी देना है.

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा यानी प्रतिभागी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इसमें हिस्सा ले सकेंगे. कुल 50 घंटे के इस कोर्स में 20 घंटे थ्योरी के होंगे और 30 घंटे प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के. इसे पांच मॉड्यूल्स में बांटा गया है ताकि धीरे-धीरे बेसिक से लेकर एडवांस लेवल की जानकारी दी जा सके.

कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?

यह कोर्स सभी के लिए खुला है चाहे आप डिप्लोमा कर रहे हों, ग्रेजुएट हों, पोस्टग्रेजुएट या पीएचडी के छात्र हों. बस एक शर्त है कि आपको गणित की बेसिक समझ होनी चाहिए. इस समावेशी अप्रोच से हर वर्ग का छात्र इस प्रोग्राम से लाभ उठा सकता है.

क्या-क्या सिखाया जाएगा?

Introduction to AI & Python Programming Basics – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पाइथन की शुरुआती समझ.
Applied Data Science with Python – डेटा साइंस को पाइथन के जरिए कैसे इस्तेमाल करें.
Machine Learning Algorithms – मशीन लर्निंग के अहम एल्गोरिदम्स की जानकारी.
Deep Learning for Computer Vision with Keras & TensorFlow – कंप्यूटर विजन के लिए डीप लर्निंग का इस्तेमाल.
Deep Learning for Natural Language Processing (NLP) – NLP में डीप लर्निंग की भूमिका.

देश-विदेश के एक्सपर्ट लेंगे सेशन

इस प्रोग्राम में जामिया मिल्लिया के अलावा IIT, IIIT और अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स लेक्चर देंगे. साथ ही इंडस्ट्री के अनुभवी लोग भी अपना अनुभव साझा करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ-साथ असली दुनिया की जरूरतों की भी समझ मिलेगी.

यह भी पढ़ें- S-400 तो सुना ही होगा, अब जानिए उसे बनाने वाली दमदार कंपनी 'अल्माज-आंतेय' की कहानी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़
ओडिशा की स्कूल किताबों में 1,741 गलतियां, खर्च 175 करोड़
CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका
SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget