एक्सप्लोरर

क्या 5G इंसानों के लिए खतरनाक है? वैज्ञानिकों ने रिसर्च में किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में हुई वैज्ञानिक रिसर्च में यह साफ हो गया है कि 5G की तरंगों का इंसानी शरीर पर कोई नुकसानदायक असर नहीं होता. ना डीएनए में बदलाव हुआ और ना ही किसी तरह की सेहत संबंधी चिंता सामने आई है.

5G टेक्नोलॉजी को लेकर जब से इसका इस्तेमाल शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक इसके असर को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं. खासतौर पर सोशल मीडिया पर यह दावा बार-बार किया गया कि 5G टावर से निकलने वाली तरंगें पक्षियों की सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं. यही नहीं, कुछ लोगों ने इसे इंसानों के लिए भी खतरा बताया. लेकिन अब इस बारे में वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च सामने आई है जिसने इस डर को दूर कर दिया है.

क्या कहती है ताजा रिसर्च?

जर्मनी की कंस्ट्रक्टर यूनिवर्सिटी के कुछ वैज्ञानिकों ने इस विषय पर गहराई से अध्ययन किया. उन्होंने इंसानी त्वचा की कोशिकाओं (स्किन सेल्स) को 5G रेडिएशन के संपर्क में लाकर देखा कि इसका क्या असर होता है. रिसर्च में उन्होंने दो तरह की कोशिकाओं, केराटिनोसाइट्स और फाइब्रोब्लास्ट को चुना और इन्हें 27GHz और 40.5GHz फ्रीक्वेंसी की तरंगों के संपर्क में रखा.

एक्सपोजर का समय 2 घंटे से लेकर 48 घंटे तक रखा गया, जिससे पता चल सके कि अल्पकालिक और दीर्घकालिक असर क्या हो सकता है. लेकिन नतीजे चौंकाने वाले थे, ना तो डीएनए में कोई बदलाव देखा गया और ना ही जीन की अभिव्यक्ति में कोई फर्क पड़ा.

तापमान है असली मुद्दा, तरंगे नहीं

वैज्ञानिक पहले ही कह चुके हैं कि अगर रेडियो तरंगें बहुत ज्यादा ताकतवर हों, तो उससे टिशू गर्म हो सकते हैं. लेकिन इस रिसर्च में तापमान को पूरी तरह कंट्रोल में रखा गया था, जिससे यह साबित हो गया कि जब तक शरीर का तापमान सामान्य रहता है, तब तक 5G तरंगों से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता.

डरने की जरूरत नहीं

इस ताजा अध्ययन ने यह साफ कर दिया है कि 5G से निकलने वाली हाई फ्रीक्वेंसी तरंगों का इंसानी शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. न डीएनए को नुकसान होता है और न ही जीन में कोई गड़बड़ी आती है. यानी, 5G का इस्तेमाल करना इंसानों के लिए सुरक्षित है.

तो अब क्या करना चाहिए?

अगर आप अब भी 5G के नाम से डरते हैं, तो यह रिसर्च आपके डर को खत्म कर सकती है. वैज्ञानिकों ने यह बात शोध के जरिए साबित की है, और वो भी कड़े परीक्षणों के बाद. इसलिए अगली बार जब कोई 5G को लेकर अफवाह फैलाए, तो आप तथ्यों के साथ जवाब दे सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget