एक्सप्लोरर

US Visa Policy: अमेरिका की नई वन-स्ट्राइक वीजा पॉलिसी ने मचाई खलबली! ट्रंप प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के लिए जारी की कड़ी चेतावनी

अमेरिका की नई "वन-स्ट्राइक" नीति के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले अस्थायी वीजा धारकों का वीजा रद्द किया जाएगा.

US Visa Policy: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी की घोषणा की है जिसे "वन-स्ट्राइक" या "Catch and Cancel" नीति कहा जा रहा है. इसके तहत अमेरिका में रहने वाले अस्थायी वीजा धारकों की ओर से किसी भी प्रकार का कानूनी उल्लंघन करने पर उनका वीजा तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. इस नीति को पूर्व प्रशासन की "Catch and Release" नीति के विपरीत माना जा रहा है, जिसमें अवैध विदेशियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा जाता था. रुबियो ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी उदारता का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

अमेरिका की वन-स्ट्राइक पॉलिसी सभी अस्थायी वीजा धारकों पर लागू होती है. इसमें H-1B वीजा धारक, F-1 छात्र वीजा धारक, पर्यटक वीजा, J-1 स्कॉलर वीजा, और अन्य नॉन-इमिग्रेंट वीजा धारक शामिल है.यह नीति विशेष रूप से उन लोगों पर लागू होती है, जो किसी भी कानूनी अपराध में लिप्त पाए गए. जिनके बारे में प्रतिकूल जानकारी (adverse info) उपलब्ध हो (जैसे सोशल मीडिया या निगरानी रिपोर्ट). इसके अलावा वैसे लोग, जो आतंकवाद या चरमपंथी गतिविधियों का समर्थन करते हैं या उनके संपर्क में पाए जाते हैं.

USCIS और DHS की भूमिका
US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) अब H-1B और अन्य आव्रजन आवेदनों पर अधिक सतर्क हो गया है. इस दौरान Request for Evidence (RFE) अधिक मामलों में जारी किए जा रहे हैं. आवेदकों से क्लियर बैकग्राउंड और कानूनी रिकॉर्ड मांगा जा रहा है.अगर किसी व्यक्ति की बैकग्राउंड में आतंकवाद, हिंसा या झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल पाया जाता है तो उसका वीजा तत्काल रद्द किया जा रहा है

अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर असर
F-1 वीजा धारकों के लिए यह नीति एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है. अब लॉ एंड ऑर्डर रिकॉर्ड स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से रीयल टाइम में चेक किया जाएगा. अगर किसी छात्र पर छोटे मोटे अपराध का भी आरोप है, जैसे ड्रग का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर चरमपंथी कंटेंट शेयर करना तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है

इसके क्या नतीजे हो सकते हैं?
अमेरिका के नए वीजा नीति की वजह से हजारों छात्रों को अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है.विश्वविद्यालयों में विदेशी नामांकन घट सकता है.अमेरिका के उच्च शिक्षा संस्थानों की वैश्विक छवि पर असर पड़ सकता है हालांकि रुबियो और ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं, कई मानवाधिकार संगठन और विदेशी छात्र संघ इस नीति की आलोचना कर रहे हैं. वे इसे  भेदभावपूर्ण बता रहे हैं. उनका कहना है कि इसकी वजह से विदेशी प्रतिभाओं का पलायन (brain drain) हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget