एक्सप्लोरर

Deepfake और Revenge Porn पर सख्त एक्शन: ट्रंप ने किए TAKE IT DOWN Act पर साइन, जानें क्या है ये

अमेरिका में Deepfake पर लगाम लगाने के लिए TAKE IT DOWN Act पास हुआ है. इस कानून के तहत बिना इजाजत पोस्ट किए गए अश्लील कंटेंट को 48 घंटे में हटाना अनिवार्य होगा, वरना सजा और जुर्माना तय है.

अमेरिका में अब Deepfake और Revenge Porn जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम कानून पर दस्तखत किए हैं, जिसका नाम है TAKE IT DOWN Act. इस नए कानून का मकसद इंटरनेट पर बिना इजाजत शेयर की गई अश्लील तस्वीरों और वीडियो पर लगाम लगाना है, फिर चाहे वो असली हों या AI से बनाए गए फर्जी कंटेंट (Deepfake).

48 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट

इस कानून के लागू होने के बाद, अगर कोई भी व्यक्ति या वेबसाइट बिना किसी की अनुमति के उसकी अश्लील तस्वीर या Deepfake वीडियो पोस्ट करता है, तो टेक्नोलॉजी कंपनियों को उस कंटेंट को 48 घंटे के अंदर हटाना अनिवार्य होगा.

अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे जेल की सजा, भारी जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं.

व्हाइट हाउस में हुआ बिल पर साइन

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल पर साइन व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुई एक खास सेरेमनी के दौरान किए. इस मौके पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप भी मौजूद रहीं. मिलेनिया ट्रंप ने इस कानून को बच्चों, परिवारों और देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया.

क्या है Deepfake और क्यों है खतरनाक?

Deepfake एक ऐसी तकनीक है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके किसी के चेहरे को किसी और के शरीर या वीडियो में जोड़ दिया जाता है. इससे वीडियो या तस्वीर इतनी असली लगती है कि आम आदमी के लिए पहचानना मुश्किल होता है कि ये नकली है.

Deepfake का इस्तेमाल कई बार पोर्नोग्राफिक कंटेंट में किया जाता है, जिससे किसी की इज्जत और प्राइवसी पर सीधा हमला होता है.

दोनों राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन

इस कानून को दोनों अमेरिकी राजनीतिक दलों, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स का समर्थन मिला है. बिल को सीनेट कॉमर्स कमेटी के चेयरमैन टेड क्रूज ने तैयार किया है और डेमोक्रेटिक सीनेटर एमी क्लोबुचर ने इसका समर्थन किया है.

हाल ही में फिल्मों में भी उठा था मुद्दा

Deepfake पोर्न और उसके खतरों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की कोशिशें फिल्मों के ज़रिए भी की गई हैं. हाल ही में आई एक हिंदी फिल्म ‘Loveyapa’ में इस संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है, जिससे समाज में इसके खतरों को लेकर बातचीत शुरू हो सके.

टेक्नोलॉजी की आज़ादी या लोगों की सुरक्षा?

इस कानून के ज़रिए अमेरिकी सरकार ने साफ संकेत दिया है कि इंटरनेट की आज़ादी जरूरी है, लेकिन किसी की प्राइवसी और इज्जत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब देखना ये होगा कि टेक कंपनियां इस कानून को कितना गंभीरता से लेती हैं और कैसे इसे लागू करती हैं. लेकिन एक बात तय है, Deepfake और Revenge Porn के खिलाफ अब अमेरिका में कानूनी हथियार तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं व्हाट्सएप के नए बॉस कुणाल शाह? जानिए कहां से की है पढ़ाई, कितनी होगी सैलरी
कौन हैं व्हाट्सएप के नए बॉस कुणाल शाह? जानिए कहां से की है पढ़ाई, कितनी होगी सैलरी
WhatsApp को मिला नया मुखिया! अब भारत के कुणाल शाह संभालेंगे कमान
WhatsApp को मिला नया मुखिया! अब भारत के कुणाल शाह संभालेंगे कमान
ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका

वीडियोज

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi
Lucknow Coaching Center Fire: कोचिंग सेंटर में आग, गिर गए छात्र? | UP News | Yogi | Aliganj

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget