एक्सप्लोरर

​Jobs 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप मेडिकल फील्ड में पढ़ाई के बाद टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है. ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के 314 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई से 26 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर उपलब्ध है. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.
इस भर्ती में कुल 314 पदों में से 74 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं. सभी नियुक्तियां मेडिकल कॉलेजों में 24 अलग-अलग ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों के लिए की जाएंगी, जैसे मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक्स आदि.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी जन्म 2 जनवरी 1980 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो. शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या MCI/NMC से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होना जरूरी है.
 
आवेदन शुल्क कितना है?
 
इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है. किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

चयन प्रक्रिया
 
उम्मीदवारों का चयन ओडिशा मेडिकल एजुकेशन सर्विस रूल्स 2021 के अनुसार किया जाएगा. चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इसमें विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और मेरिट के आधार पर ही फाइनल चयन होगा.
 
यह भी पढ़ें-
ऐसे करें आवेदन
  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं.
  2. फिर “Assistant Professor Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  4. अब उम्मीदवार मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  5. फिर आवेदन की कॉपी का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें-

बेल्जियम की फ्यूचर क्वीन को देख नहीं हटेंगीं नजरें, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इस चीज की कर रही हैं पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget