एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच क्यों हुआ भयंकर झगड़ा? लीगल केस तक पहुंची बात, जानें पूरा मामला

Paresh Rawal-Akshay Kumar Feud: 'हेरा फेरी 3' को बीच में छोड़कर जाने के चलते अक्षय कुमार ने परेश रावल पर केस कर दिया है. वहीं परेश रावल के एक्जिट पर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है.

Paresh Rawal-Akshay Kumar Feud: प्रियदर्शन के डायरेक्शन वाली कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच फिल्म से उनके फेवरेट बाबू भैया यानी परेश रावल बाहर हो गए हैं. ऐसे में 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स जिसमें से एक अक्षय कुमार भी हैं, परेश रावल पर 25 करोड़ का केस कर दिया है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

'हेरा फेरी 3' के लीड एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. एक्टर ने फिरोज नाडियाडवाला से फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल पर अनप्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाया और अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए उनपर मुकदमा कर दिया. 

Hera Pheri 3 Mess: Real Villain Hiding Behind Scene

परेश रावल ने कंफर्म की थी 'हेरा फेरी 3' से एक्जिट
परेश रावल को लेकर ऐसी खबरें थीं कि 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स और डायरेक्टर के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी. परेश रावल ने फिल्म से अपने एक्जिट को कंफर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था- 'मैं ये बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफ्रेंस के चलते नहीं था. मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म मेकर्स के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है. मैं फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के लिए अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं.'

फीस के चलते फिल्म से बाहर हुए परेश रावल?
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक में दावा किया गया था कि परेश रावल 'हेरा फेरी 3' के लिए ज्यादा फीस मांग रहे थे. मेकर्स ने उनकी बात नहीं मानी जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. लेकिन इस दावे को परेश रावल ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने मिड डे से कहा- 'मेरे दर्शकों के प्यार और सम्मान के आगे कोई भी रकम नहीं टिकती. अभी, मुझे बस यही लग रहा है कि ये एक ऐसा किरदार है जिसे मैं नहीं करना चाहता, बस इतना ही.'

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच क्यों हुआ भयंकर झगड़ा? लीगल केस तक पहुंची बात, जानें पूरा मामला

'हेरा फेरी 3' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से निकलने को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- 'फिल्म शुरू करने से पहले अक्षय ने मुझे परेश और सुनील दोनों से इस बारे में बात करने को कहा था और मैंने ऐसा किया और दोनों इसके लिए राजी हो गए थे. मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन अक्षय ने पैसा लगाया है और यही वजह हो सकती है कि वो ये कदम उठा रहे हैं. परेश रावल ने इस बारे में अब तक मुझसे कोई बात नहीं की है.'

परेश रावल के एक्जिट से क्रासिस में फिल्म- सुनील शेट्टी
'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे. फिल्म से परेश रावल के बाहर होने को लेकर उन्होंने बताया कि वे ये जानकर हैरान हैं. उन्होंने कहा- 'ये बिल्कुल चौंकाने वाला है. मैंने पहले उसे मैसेज करने के बारे में सोचा और फिर मैंने सोचा कि मैं उससे मिलूंगा और इस बारे में बात करूंगा. मैंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा. यहां तक ​​कि अक्षय को भी नहीं पता कि क्या हुआ.' एक्टर ने आगे कहा- 'ये एक क्राइसिस है. हम इस फिल्म के बीच में हैं और ये सबसे बड़ा झटका है.' 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 12 बजे तक 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 12 बजे तक 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget