एक्सप्लोरर

स्मार्ट यूजर्स की सीक्रेट टिप्स, इन 5 ट्रिक्स से बचाएं मोबाइल डेटा बिना इंटरनेट बंद किए

स्मार्टफोन यूज करते वक्त अगर कुछ आसान सेटिंग्स और ट्रिक्स अपना ली जाएं तो मोबाइल डेटा की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और हर वक्त इंटरनेट ऑन रहता है. चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, कोई वीडियो देखना हो या ऑनलाइन मीटिंग करनी हो, हर चीज इंटरनेट से जुड़ी हुई है. लेकिन इन सब कामों के बीच एक परेशानी सबको होती है, डेटा जल्दी खत्म हो जाना. अगर आप भी दिन खत्म होने से पहले ही 'डेटा खत्म' का नोटिफिकेशन देख कर परेशान हो जाते हैं, तो अब थोड़ा स्मार्ट बन जाइए.

स्मार्ट यूजर्स कुछ ऐसे आसान तरीके अपनाते हैं जिनसे उनका इंटरनेट कम खर्च होता है और काम भी आराम से चलता है. आइए जानते हैं वो 5 आसान और असरदार ट्रिक्स जो हर स्मार्ट यूजर अपनाता है:

1. ऐप्स को ऑटो-अपडेट से रोकें

बहुत सारे ऐप्स बिना बताए बैकग्राउंड में अपडेट हो जाते हैं, जिससे डेटा तेजी से उड़ जाता है. स्मार्ट यूजर क्या करते हैं? वे ऑटो-अपडेट को बंद करके उसे केवल Wi-Fi पर अपडेट होने के लिए सेट कर देते हैं. इससे मोबाइल डेटा बचेगा और जरूरी अपडेट भी हो जाएंगे जब आप वाई-फाई से जुड़े होंगे.

2. बैकग्राउंड में चलने वाले डेटा को लगाम दें

आपका फोन कई ऐप्स को बिना पूछे इंटरनेट से जोड़ता रहता है, जैसे मौसम ऐप, सोशल मीडिया ऐप या ईमेल. ये सब बैकग्राउंड में डेटा खाते रहते हैं. ऐसे में आप चाहे तो फोन की सेटिंग्स में जाकर इन ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा बंद कर सकते हैं. इससे जरूरत के वक्त ही डेटा इस्तेमाल होता है, बेकार में नहीं.

3. वीडियो की क्वालिटी पर ध्यान दें

ज्यादातर ऐप्स हाई-क्वालिटी वीडियो अपने आप प्ले कर देते हैं, जिससे डेटा ज्यादा लगता है लेकिन जो लोग इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना जानते हैं, वे वीडियो की क्वालिटी को 480p या उससे कम में सेट कर देते हैं. YouTube, Instagram या Facebook, हर जगह वीडियो क्वालिटी को मैनुअली कम किया जा सकता है. इससे मजा भी मिलेगा और डेटा भी बचेगा.

4. डेटा सेवर मोड को ऑन करें

आप डेटा बचाने के लिए अपने फोन में 'डेटा सेवर मोड' भी ऑन रख सकते हैं. इससे फोन खुद ही अननेसेसरी ऐप्स को डेटा देने से रोक देता है. अगर आप Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें भी डेटा सेविंग फीचर होता है जो वेबपेज को हल्का बनाकर कम डेटा में लोड करता है.

5. Wi-Fi का सही इस्तेमाल

अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां फ्री वाई-फाई मिल रहा है, तो स्मार्ट यूजर की तरह मोबाइल डेटा बंद करें और Wi-Fi से कनेक्ट हो जाएं. वीडियो कॉलिंग, मूवी स्ट्रीमिंग या बड़ी फाइल डाउनलोड करने जैसे भारी कामों के लिए वाई-फाई सबसे अच्छा ऑप्शन होता है.

अगर आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप न सिर्फ अपना डेटा बचा सकते हैं, बल्कि बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का पूरा मजा भी ले सकते हैं. तो याद रखिए, इंटरनेट सब चलाते हैं, लेकिन स्मार्ट यूजर वही होता है जो डेटा की समझदारी से बचत करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
BLDC या नॉर्मल मोटर? ऐसे चुनें सही Ceiling Fan
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
AMOLED Screen वाली स्मार्टवॉच चाहिए? 2000 रुपए में ये बेस्ट ऑप्शन
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात
WhatsApp में आने वाला है नया AI फीचर! सीधे चैट में Third-Party AI Agents से होगी बात

वीडियोज

UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert
Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'अब आपके हाथ में वैध-अवैध...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी
'अब आपके हाथ में वैध-अवैध...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
Embed widget