एक्सप्लोरर

Bada Mangal 2025: हनुमान जी के चमत्कार के आगे नतमस्तक था लखनऊ का ये नवाब! अक़ीदा ऐसा की बना दिया मंदिर

Bada Mangal 2025: भगवान हनुमान से हिंदुओं की धर्म-आस्था तो जुड़ी है ही, लेकिन हनुमान जी नवाबों के भी आराध्य हैं. जी हां लखनऊ में कई हनुमान मंदिर का निर्माण नवाबों द्वारा ही करवाया गया है.

Jyeshtha Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है. बड़ा मंगल पर भगवान हनुमान के वृद्ध रूप की पूजा का महत्व है. ज्येष्ठ माह की शुरुआत के साथ ही इस साल बड़ा मंगल भी शुरू हुआ और 20 मई 2025 को दूसरा बड़ा मंगल है.

मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. लेकिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार हनुमान जी की पूजा के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. इस दिन किए विधिवत पूजन-व्रत से मनोकामना की पूर्ति होती है. भगवान हनुमान के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है और हर हिंदू के जुबान पर जय जय बजरंगबली का उद्घोष रहता है.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, केवल हिंदू ही नहीं बल्कि बजरंगबली तो नवाबों के भी आराध्य हैं. हनुमान जी के चमत्कार के आगे लखनऊ का एक नवाब नतमस्तक था और ऐसा अकीद हुआ कि उन्होंने हनुमान जी का मंदिर ही बनवा डाला.

हनुमान जी के चमत्कार के आगे नतमस्तक था लखनऊ का ये नवाब! 

अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का निर्माण मुस्लिम शासक ने कराया था. इतिहासकारों के अनुसार सुल्तान मंसूर अली के इकलौते बेटे की तबीयत एक रात बहुत ज्यादा खराब हो गई. तब उनके दरबार में किसी ने उनको हनुमान की अराधना करने की सलाह दी. बेटे के लिए सुल्तान ने श्रद्धापूर्वक हनुमान जी को याद किया और बजरंगबली की कृपा से उनका बेटा चमत्कारिक रूप से ठीक हो गया. इसके बाद सुल्तान ने अपनी 52 बीघा जमीन मंदिर और इमली वन के नाम कर दी. इसी जमीन पर निर्माण हुए मंदिर को हनुमान गढ़ी के नाम से जाना जाता है.

  • हनुमान गढ़ी के अलावा लखनऊ अलीगंज में स्थित हनुमान मंदिर का निर्माण भी अवध के नवाब मुहम्मद अली शाह और ने कराया. दरअसल नवाब मुहम्मद अली शाह और उनकी बेगम राबिया को संतान नहीं थी. बेगम को सपने में बजरंगबली के दर्शन हुए थे. बजरंगबली ने उनसे कहा कि, इस्लामीबाड़ा टीले के नीचे दबी मूर्ति को निकालकर मंदिर का निर्माण कराए. टीले की खुदाई के बाद वहां सच में हनुमान जी की मूर्ति निकली. इसके बाद बेगम और मुहम्मद शाह ने मंदिर का जीर्णोधार कराया, जिसके बाद उन्हें संतान सुख मिला.
  • लखनऊ के अलीगंज में ही महावीर मंदिर में नवाबों की गहरी अस्था है. कहा जाता है कि, आलिया को कोई संतान नहीं थी, उसने हनुमान जी की उपासना करनी शुरू की, जिसके बाद मंगलवार के दिन ही नवाब सआदत अली खान का जन्म हुआ. मन्नत पूरी होने के बाद आलिया ने मंदिर के ऊपर चांद-तारा भी लगवाया, जो आज भी लगा है.

नवाबों ने ही शुरू की भंडारे की पंरपरा

ज्येष्ठ बड़ा मंगल पर भंडारा कराया जाता है, जिसकी शुरुआत भी नवाबों ने ही की थी. कहा जाता है कि, नवाब वाजिद अली शाह प्राचीन हनुमान मदिर ने लगाने वाले मेले में ब्रह्मभोज का आयोजन कराया. उनकी बेगम की ओर से बंदरों का चना खिलाया जाता है. कुछ इसी तरह से बड़ा मंगल पर भंडारे के आयोजन के परंपरा की शुरुआत भी हुई.

ये भी पढ़ें: Guru Purnima Kab Hai 2025: गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए तिथि, पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है, नहाय-खाय से ऊषा अर्घ्य तक देखें चार दिवसीय पूजा का पूरा कैलेंडर
Kharmas 2026: 3 दिन बाद लग जाएंगे खरमास, क्यों है ये महीना अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं
3 दिन बाद लग जाएंगे खरमास, क्यों है ये महीना अशुभ, जानें क्या करें, क्या नहीं

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget