एक्सप्लोरर

Car Air Conditioner: गर्मी में कार के AC की परफॉर्मेंस को कैसे बढ़ाएं? यहां जानें फास्ट सॉल्यूशन

Car Air Conditioning Performance in Summer: गर्मी के मौसम में सफर के दौरान कार के AC राहत पहुंचाते हैं. AC को भयंकर गर्मी में और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन जरूरी बातों को फॉलो करना जरूरी है.

Car Air Conditioning Performance: गर्मी के मौसम में कार में सफर करना आरामदायक रहता है. गर्मियों में कार में लगा AC (Air Conditioner) लोगों को राहत देता है. लेकिन, कभी-कभी AC के चलने के बाद भी कार में उमस रहती है. AC के लगातार चलने के बाद भी गाड़ी में ठंडक नहीं होती. इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं. कार के AC को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए गाड़ी चलाते वक्त कई जरूरी बातों को अपनाना चाहिए.

केबिन की गर्म हवा को बाहर करें

कार के एसी को प्रभावी रूप से काम में लाने के लिए सबसे पहले केबिन की गर्म हवा को बाहर निकालें. इसके लिए कार के एक शीशे को पूरी तरह से खोल दें और कार के पीछे के दरवाजे को खोल कर बंद करें. इससे पीछे के दरवाजे के बंद होने पर कार के अंदर की गर्म हवा पर दवाब पड़ेगा और आगे की खिड़की खुली होने पर हवा वहां से बाहर निकल जाएगी. कार से पूरी तरह से गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए ऐसा 3 से 4 बार करें.

AC के चालू होने पर ऐसा करें

कार में जब ड्राइविंग करनी शुरू करें, तो एसी चालू करने के साथ ही कार के शीशों को थोड़ा-सा खोल दें. इससे गर्म हवा ऊपर से बाहर निकलती रहेगी और कार का केबिन ठंडा बना रहेगा. इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि गर्म हवा, ठंडी हवा की तुलना में हल्की होती है. जैसे-जैसे AC की ठंडी हवा कार में पहुंचना शुरू होती है, गर्म हवा कार में ऊपर जाने लगती है. कार के शीशों के थोड़ा-सा खुला होने पर गर्म हवा उस रास्ते से बाहर निकलती जाती है. इससे आप अपने AC की क्षमता को बढ़ा सकते हैं. वहीं AC के Blower की स्पीड को धीरे-धीरे बढ़ाएं, इससे AC और भी प्रभावी तरीके से काम करेगा.

डैशबोर्ड को तौलिये से ढकें

कार में लगा डैशबोर्ड और बाकी प्लास्टिक की बनी चीजें भी गर्मी के मौसम में तेजी से गर्म हो जाती हैं और इन चीजों की गर्मी से गाड़ी का तापमान बढ़ जाता है. डैशबोर्ड और इन सभी चीजों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचाने के लिए इन्हें तौलिये से ढक दें. वहीं गाड़ी की सीट लेदर की बनी होती हैं और ज्यादातर गहरे रंग में होती हैं. इसके लिए गाड़ी की सीटों को भी तौलिये से ढका जा सकता है, जिससे कार में सफर करने के दौरान कम गर्मी लगे.

ये भी पढ़ें

Electric Vehicles Charging Point: ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में हो रही दिक्कत? यहां जानें पता लगाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget