एक्सप्लोरर

सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए सही उम्र कौन-सही? जान लें हर बात कहीं हो न जाए देर

एचपीवी डीएनए टेस्ट न सिर्फ कैंसर की शुरुआती स्टेज की पहचान करता है, बल्कि यह वायरस के इंफेक्शन को भी पकड़ लेता है. यह टेस्ट पैप स्मीयर टेस्ट के मुकाबले ज्यादा कारगर है.

पहले पति, बच्चों और परिवार के बाकी लोगों की जिम्मेदारी उठाना भारतीय महिलाएं अपना कर्तव्य मानती हैं. इन्हीं सब के चक्कर में वे अपना ही ध्यान रखना भूल जाती हैं. छोटी-मोटी दिक्कतों को तो वे यूं ही नजरअंदाज कर देती हैं, जिसका नुकसान उन्हें बड़ी परेशानी से उठाना पड़ता है. दरअसल, इस लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं होती हैं. ऐसा ट्रेंड उम्रदराज ही नहीं, बल्कि कम उम्र की महिलाओं और युवतियों में भी देखा जाता है. यही वजह है कि सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां धीरे-धीरे उन्हें अपना शिकार बना लेती हैं. आइए जानते हैं कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए सही उम्र कौन-सी होती है? इसके लिए कौन-सा टेस्ट बेस्ट है और इस पर कितना खर्च आता है?

एम्स दिल्ली के डॉक्टर ने कही यह बात
बता दें कि एम्स दिल्ली में हाल ही में कैंसर के मसले पर एक वर्कशॉप आयोजित की गई. इसमें एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शंकर ने बताया कि अगर आपकी उम्र 30 साल या उससे ज्यादा है तो सर्वाइकल कैंसर की बार-बार स्क्रीनिंग कराने की जरूरत नहीं है. अब एचपीवी डीएनए टेस्ट के रूप में ऐसा ऑप्शन मिल चुका है, जिससे पांच साल में कैंसर के आने वाले खतरे की जानकारी मिल जाती है. उन्होंने बताया कि एचपीवी डीएनए टेस्ट न सिर्फ कैंसर की शुरुआती स्टेज की पहचान करता है, बल्कि यह वायरस के इंफेक्शन को भी पकड़ लेता है. 

कैसे होता है यह टेस्ट?
डॉ. शंकर के मुताबिक, एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) डीएनए टेस्ट 95 पर्सेंट तक सटीक रिजल्ट देता है और यह पैप स्मीयर टेस्ट के मुकाबले ज्यादा कारगर है. इस टेस्ट में महिलाओं के सर्विक्स यानी गर्भाशय ग्रीवा से सैंपल लिया जाता है. कुछ ही मिनटों में डॉक्टरों को यह पता चल जाता है कि महिला के शरीर में एचपीवी वायरस का डीएनए मौजूद है या नहीं. उन्होंने बताया कि यह टेस्ट एम्स में कराया जा सकता है. खास बात यह है कि इस टेस्ट के लिए सैंपल भी महिलाएं खुद दे सकती हैं. 

भारत में क्या है सर्वाइकल कैंसर का हाल?

एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सुमन भास्कर के मुताबिक, भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर साल 75 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से होती है. वहीं, 70 से 80 फीसदी केस उस वक्त सामने आते हैं, जब बीमारी अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी होती है. अगर शुरुआत में ही बीमारी का पता लग जाए तो इलाज काफी आसान है. सिर्फ सर्जरी या रेडिएशन से इस बीमारी से बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: कहीं आपके ब्रेस्ट में तो नहीं बन रही गांठ? घर में खुद ऐसे कर सकते हैं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget