एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में सुस्त हुआ बारिश का सिलसिला, आज किन जिलों में बरसेंगे बादल, जानें- मौसम का पूरा हाल

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला धीमा होने लगा है. आने वाले दिनों में प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है. 25 जुलाई से इसमें तेजी आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में कई दिनों की बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी होने लगी है. रविवार को दोनों संभागों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हुई. आज सोमवार 21 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. 25 जुलाई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. इसके बाद बारिश में थोड़ी तेजी की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में लगभग सभी जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. 

वहीं पूर्वी यूपी में आज एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होगी. इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. 23 जुलाई तक प्रदेश के दोनों संभागों में ऐसा ही मौसम रहेगा. धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला कम होने लगेगा.

इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में अनेक जगहों पर बारिश होगी, इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.  वहीं संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और हाथरस में कुछ जगहों पर बिजली की चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

इन जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश
पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद और आगरा में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 

ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, औरैया, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, लखनऊ, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, प्रतापगढ़. अमेठी, महाराजगंज और कुशीनगर में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान हैं 

इन जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. बाकी पूर्वी यूपी के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इन इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.  

'कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया', पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget