एक्सप्लोरर

चाचा का उजड़ा चैन तो स्टेज पर लगाए जोरदार ठुमके, कजरारे पर यूं लूट ली महफिल- वीडियो वायरल

हाथों से शर्माने की अदा, फिर गर्दन घुमा-घुमा कर कमर मटकाने का अंदाज, ऐसा लगा जैसे कजरारे-कजरारे गाना उनके लिए ही बना हो. वीडियो देखकर आप भी धूम उठेंगे.

शादी में दूल्हा-दुल्हन तो बस बहाना था, असली शो स्टॉपर तो दाढ़ी वाले चाचा निकले! सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं "भाई, आज तो कजरारे भी शरमा गए." शादी के स्टेज पर, सबके सामने, उम्र की परवाह किए बिना चाचा जी ने अपने ठुमकों से ऐसा धमाल मचाया कि महफिल भी झूम उठी और मेहमान भी. हाथों से शर्माने की अदा, फिर गर्दन घुमा-घुमा कर कमर मटकाने का अंदाज, ऐसा लगा जैसे कजरारे-कजरारे गाना उनके लिए ही बना हो. वीडियो देखकर आप भी धूम उठेंगे.

कजरारे पर चाचा ने लूटी महफिल

वायरल वीडियो में एक उम्रदराज शख्स, जो लंबी सफेद दाढ़ी और ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे हैं, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के सामने “कजरारे” गाने पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं. उनका डांस देख वहां मौजूद हर चेहरा खिल उठा. स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन की मुस्कान भी इस जबरदस्त परफॉर्मेंस को देख रोक नहीं पाई. चाचा जी का अंदाज किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं था. उन्होंने पहले अपने चेहरे पर हाथ रखकर शरमाने का आइकॉनिक एक्सप्रेशन दिया, फिर कमर मटकाते हुए गर्दन को एक खास स्टाइल में घुमाया और ऐसे ठुमके मारे कि पीछे बज रही धुन भी खुद को भाग्यशाली समझने लगी. उनके आसपास खड़े लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर सीटियों और तालियों से उन्हें चीयर करने लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abdullah Abdul Khaliq (@engnr_abdullah)

चाचा के डांस में खो गया पूरा मैरिज हॉल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरा शादी हॉल चाचा जी की परफॉर्मेंस में खो गया. कई मेहमानों ने मोबाइल निकालकर उनका डांस रिकॉर्ड किया और अब वही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर और यूट्यूब तक हर प्लेटफॉर्म पर चाचा जी के डांस के चर्चे हो रहे हैं. कुछ लोग तो उन्हें "डांसिंग बाबा", "कजरारे चाचा", "शादी का शो स्टॉपर" जैसे नाम भी दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को engnr_abdullah नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...चाचा का डांस तो सच में हार्ड निकला रे. एक और यूजर ने लिखा...बस करो चाचा, इस उम्र में और कितने दिलों को लूटोगे? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...चाचा इज ऑन फायर.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर
Video: सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
सड़क पार कर रहे अजगर पर लापरवाह ड्राइवर ने चढ़ाई कार, तड़प उठा दरिंदा
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget