एक्सप्लोरर

IND vs IRE: भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

IND vs IRE T20 Series: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रात 9 बजे खेला जाएगा.

IND vs IRE 2nd T20: डबलिन के दी विलेज क्रिकेट क्लब के मैदान पर आज (28 जून) एक बार फिर भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) की टीमें आमने-सामने होंगी. यहां पिछले (26 जून) मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी. आज के मुकाबले में आयरलैंड की कोशिश सीरीज को लेवल पर लाने की होगी. वहीं, भारतीय टीम की नजर अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की लीडरशिप में पहली सीरीज जीत पर रहेगी.

इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी. उधर, भारत अपनी टीम-बी के साथ मैदान संभालेगा. दरअसल, भारत के कई बड़े खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं. हालांकि इसके बावजूद भारत की टीम बेहद मजबूत है और टीम में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.

मैच में भारतीय टीम अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर सकती है. यानी संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को यहां मौका मिलना मुश्किल है. उमरान मलिक का प्लेइंग इलेवन में शामिल होना पक्का है. उधर, आयरलैंड की ओर से कप्तान एंड्र्यू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग पर खासी नजर रहेगी. पिछले मैच के हीरो हैरी टेक्टर पर भी निगाहें टिकी रहेंगी.

पिच रिपोर्ट: यहां पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित होगी. पिछले 6 टी20 मुकाबलों में तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180+ का स्कोर बना चुकी है. पिछले मैच में भी यहां 180+ स्कोर हो सकता था लेकिन 12-12 ओवर के मैच के चलते स्कोर कम रहा. यहां खास बात यह भी है कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इनमें से कुछ लक्ष्य आसानी से हासिल भी किए हैं. इस मैदान पर स्कॉटलैंड टी20 में 252 रन का विशाल स्कोर भी बना चुका है. ऐसे में आज के मुकाबले में भी रन बरसने के अच्छे आसार हैं.

टॉस की भूमिका: इस मैदान पर हुए 15 में से 9 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. वहीं 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम नो जीत मिली है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. पिछले मैच में हार्दिक पांड्या ने भी यही किया था.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:
भारतः ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल.

आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनॉर ऑलफर्ट और जोश लिटिल.

यह भी पढ़ें..

IND vs IRE: अगले साल IPL खेलता नजर आ सकता है आयरलैंड का यह खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

IND vs ENG Test Records: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर, टॉप-5 में कोहली भी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget