एक्सप्लोरर

IND vs IRE: अगले साल IPL खेलता नजर आ सकता है आयरलैंड का यह खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

Harry Tector: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार रात हुए टी20 मुकाबले में आयरिश बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने 33 गेंद पर ताबड़तोड़ 64 रन बनाए थे.

Hardik Pandya on Harry Tector: डबलिन में रविवार रात हुए टी20 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने आयरलैंड (Ireland) को 7 विकेट से शिकस्त दी. यह एक बेहद आसान जीत रही. हालांकि एक आयरिश खिलाड़ी ने जरूर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कीं. यह खिलाड़ी आयरलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैरी टेक्टर (Harry Tector) थे. आयरलैंड जब महज 22 रन पर तीन विकेट खो चुका था, तब हैरी ने 33 गेंद पर ताबड़तोड़ 64 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस धुआंधार पारी पर टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी फिदा हो गए. मैच के बाद उन्होंने हैरी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने हैरी के अगले साल IPL में खेलने के संकेत भी दिए.

हार्दिक ने कहा, 'उन्होंने (हैरी टेक्टर) कुछ बेहद ही शानदार शॉट खेले. वह अभी सिर्फ 22 साल के हैं. मैंने उन्हें अपना बैट दिया है ताकि वह और छक्के जड़ सके और शायद IPL कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल कर सकें. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं'

हार्दिक कहते हैं, 'उन पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्हें सही गाइडेंस दीजिए. यह हमेशा क्रिकेट के बारे में नहीं होना चाहिये, यह खुद की लाइफस्टाइल को समझने और और किस कीमत पर हम कुछ हासिल करना चाहते हैं इसके बारे में भी होना चाहिए. अगर आप यह मैनेज करने में सफल रहे तो मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि वह सिर्फ IPL में ही नहीं बल्कि दुनियाभर की क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे.'

भारत ने 7 विकेट से जीता पहला मैच
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. आयरिश टीम की शुरुआत खराब रही और 22 रन तक आते-आते तीन विकेट गिर गए. यहां से हैरी टेक्टर ने ताबड़तोड़ अंदाज में 33 गेंद पर 64 रन जड़े. उनकी इस पारी की बदौलत आयरिश टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम  ने दीपक हुडा (47), इशान किशन (26) और हार्दिक पांड्या (24) की तेज तर्रार पारियों की बदौलत 16 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें..

ये 5 खिलाड़ी रहे Ranji Tropy 2022 की खोज, कोई बल्लेबाजी में छाया तो किसी ने गेंदबाजी में कहर बरपाया

Salman Butt ने Shahid Afridi के साथ हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, 15 साल पहले बस में हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget