एक्सप्लोरर

War 2 Vs Coolie: 'वॉर 2' ने अक्षय कुमार की फिल्म को दी मात, तो 'कुली' ने 'फाइटर' को पछाड़ा, देखें हफ्ते भर का कलेक्शन

War 2 Vs Coolie Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' अब 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है. वहीं 'कुली' ने हफ्ते भर की कमाई के साथ फाइटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

'वॉर 2' और 'कुली' के बीच बॉक्स ऑफिस पर रस्साकसी जारी है. 14 अगस्त को रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पर्दे पर आए एक हफ्ता हो गया है. जहां रजनीकांत की 'कुली' पहले ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई थी तो वहीं अब 'वॉर 2' भी इस आंकड़े को पार करने के करीब है. अब एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ 'वॉर 2' ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म को मात दे दी है. वहीं 'कुली' ने 'फाइटर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

'वॉर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म 57.85 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही. पांचवें दिन 'वॉर 2' का कलेक्शन 8.75 करोड़ और छठे दिन 9 करोड़ रुपए रहा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

'वॉर 2' ने 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड तोड़ा

  • सैकनिल्क के मुताबिक 'वॉर 2' सातवें दिन भी अब तक (रात 11 बजे तक) 5.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है. 
  • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 199 करोड़ रुपए हो गया है.
  • एक हफ्ते की कमाई के साथ 'वॉर 2' ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'सूर्यवंशी' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.
  • 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 195.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

'कुली' ने एक हफ्ते में कितना कमाया?
'कुली' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही 'वॉर 2' को पछाड़ रही है. पहले दिन रजनीकांत की फिल्म ने 65 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपए रहा. 'कुली' ने चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़ और छठे दिन 9.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया. अब फिल्म के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

  • रजनीकांत स्टारर फिल्म 'कुली' ने सातवें दिन अब तक 6.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 222.5 करोड़ रुपए हो गया है.
  • इसी के साथ 'कुली' ने ऋतिक रोशन की हिट फिल्म 'फाइटर' को मात दे दी है.
  • पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' ने भारत में कुल 212.79 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget