एक्सप्लोरर

रेप केस में फंसे क्रिकेटर यश दयाल को मिलेगी राहत या नहीं? आज हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

RCB star Yash Dayal: क्रिकेटर यश दयाल की याचिका को लेकर गुरुवार 21 अगस्त, 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. 15 जुलाई को यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी.

RCB के स्टार क्रिकेटर यश दयाल की याचिका को लेकर आज यानी गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. उन्हें हाल ही में 15 जुलाई को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता यश दयाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर किसी भी तरह की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी.

कोर्ट ने कहा था कि मामले पर विचार की जरूरत है. साथ ही कोर्ट की ओर से पीड़िता, राज्य सरकार और इंदिरापुरम के एसएचओ को नोटिस जारी करते हुए तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का समय दिया था. 

इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज

याचिकाकर्ता यश दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की थी. यश दयाल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अब जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अब्दुल शाहिद की डिवीजन बेंच मामले की सुनवाई करेगी.

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर पुलिस थाने में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 17 साल की एक नाबालिग ने पॉक्सो एक्ट के तहत रेप का मामला दर्ज करवाया था. नाबालिग ने क्रिकेटर पर आरोप लगाया कि यश दयाल ने उसे क्रिकेट करियर में मदद देने का झांसा देकर 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में यह मामला दर्ज किया है.

यूपी में भी क्रिकेटर के खिलाफ मामला दर्ज

यश दयाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक युवती ने मामला दर्ज कराया था. 8 जुलाई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती का आरोप था कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं. इस मामले में कोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दी है. वहीं क्रिकेटर ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में यह दलील पेश की, जिसमें कहा कि यह एक साजिश है और ये खिलाड़ियों, सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल करने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें:- 'जल्लाद बनने की खुली छूट...', PM और CM को हटाने वाले बिल पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget