एक्सप्लोरर

GST घटने के बाद कितनी सस्ती होंगी Maruti Alto, Swift, Dzire और WagonR? यहां देखें नई एक्सपेक्टेड प्राइस लिस्ट

मोदी सरकार छोटी कारों पर GST को 28% से घटाकर 18% करने की तैयारी में है. आइए जानें Alto, Swift, Dzire और WagonR जैसी कारों की नई एक्सपेक्टेड प्राइस और ग्राहकों को कितना फायदा होने वाला है.

इस दीवाली मोदी सरकार कई सामानों पर GST कम करने की योजना बना रही है, जिसमें छोटी कारें भी शामिल हैं. फिलहाल इन कारों पर 28% GST और 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है. लेकिन अगर इसे घटाकर 18% कर दिया जाता है तो ग्राहकों को सीधा 10% का फायदा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कार की एक्स-फैक्ट्री कीमत 5 लाख रुपए है, तो 29% टैक्स जोड़ने पर यह 6.45 लाख रुपए की हो जाती है. लेकिन GST घटकर 18% होने पर कीमत केवल 5.90 लाख रुपए रह जाएगी. यानी खरीदार को लगभग 55,000 रुपए की बचत होगी. इसी तरह, 10 लाख रुपए वाली कार पर करीब 1.10 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है.

Maruti Suzuki Alto पर कितना होगा बचत?

  • Maruti Suzuki Alto K10 की मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है. इसमें 29% टैक्स यानी 1.22 लाख रुपए जुड़ते हैं. अगर GST घटकर 18% हो जाए तो टैक्स सिर्फ 80,000 रुपए लगेगा. यानी ग्राहकों को Alto पर करीब 42,000 रुपए तक की बचत मिलेगी.

Maruti Suzuki WagonR 

  • WagonR की मौजूदा शुरुआती कीमत 5.78 लाख रुपए है. फिलहाल इस पर करीब 1.67 लाख रुपए टैक्स लगता है. GST कम होने के बाद टैक्स घटकर 1.09 लाख रुपए रह जाएगा. यानी WagonR खरीदने पर लगभग 58,000 रुपए की बचत होगी.

Maruti Suzuki Swift और Dzire की नई कीमत

  • Swift की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है, जिसमें लगभग 1.88 लाख रुपए टैक्स शामिल है. GST कम होने के बाद टैक्स केवल 1.23 लाख रुपए रह जाएगा. यानी Swift पर करीब 65,000 रुपए तक की बचत होगी. Dzire की मौजूदा कीमत 6.83 लाख रुपए है. इस पर करीब 1.98 लाख रुपए टैक्स लगता है. GST घटने के बाद यह टैक्स 1.29 लाख रुपए तक आ सकता है. यानी Dzire ग्राहकों को लगभग 68,000 रुपए सस्ती पड़ेगी.

Maruti Brezza और Ertiga पर फायदा

  • Brezza की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपए है. फिलहाल इस पर 2.52 लाख रुपए टैक्स लगता है. GST 18% होने के बाद टैक्स सिर्फ 1.65 लाख रुपए रह जाएगा. यानी ग्राहकों को Brezza पर लगभग 87,000 रुपए का फायदा होगा. वहीं, Ertiga की शुरुआती कीमत 9.11 लाख रुपए है. इस पर अभी 2.64 लाख रुपए टैक्स लगता है. लेकिन नई टैक्स दर के बाद यह 1.73 लाख रुपए हो जाएगा. यानी Ertiga पर करीब 91,000 रुपए की बचत होगी.

ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा

अगर सरकार GST में यह बड़ी कटौती करती है तो मिडिल क्लास परिवारों के लिए कार खरीदना पहले से आसान हो जाएगा. खासकर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को Alto, WagonR, Swift और Dzire जैसी गाड़ियों पर अच्छी-खासी बचत मिलेगी. वहीं, Brezza और Ertiga जैसे बड़े मॉडल्स पर भी लगभग 90,000 रुपए तक की राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही Porsche Cayenne इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 1,000 KM तक की रेंज, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget