एक्सप्लोरर

35 Km माइलेज, 6 एयरबैग और ADAS के साथ जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार कॉम्पैक्ट SUVs, देखें लिस्ट

2025 में भारत में Maruti Fronx Hybrid, Hyundai Venue 2025 से लेकर Tata Punch Facelift तक कई नई कॉम्पैक्ट SUVs लॉन्च होने वाली है. आइए इनके फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारतीय मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है. साल 2025 के बाकी महीनों और अगले साल की शुरुआत में कई बड़ी कंपनियां इस सेगमेंट में नए मॉडल्स और अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. इनमें सबसे चर्चित हैं Maruti Suzuki Fronx Hybrid, नई Hyundai Venue और Tata Punch Facelift. आइए इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

  • भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर SUV Fronx का हाइब्रिड वर्जन 2025 में लॉन्च करने वाली है. ये कार 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन, 1.5-2 kWh बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन (HEV) में आएगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 35kmpl से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करती है, जिससे यह सेगमेंट की सबसे किफायती SUV बन सकती है.

  • फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल 1 ADAS, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. इसके डिजाइन में मामूली बदलाव होंगे, जैसे नया ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स और बेहतर केबिन लेआउट. इसकी संभावित कीमत 8 लाख से 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी.

Hyundai Venue 2025

  • Hyundai अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Venue का नया जनरेशन मॉडल 2025 के अंत तक लॉन्च करने की योजना में है. इसमें स्प्लिट हेडलैंप्स, पैरामेट्रिक ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ नया बॉक्सी डिजाइन मिलेगा, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देगा. मौजूदा इंजन ऑप्शन (1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन) बरकरार रहेंगे. हालांकि, इसमें एडवांस फीचर्स जैसे लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और 10.25-इंच ड्यूल डिस्प्ले जोड़े जा सकते हैं. इसके केबिन को भी री-डिजाइन किया जाएगा, जिसमें नया डैशबोर्ड और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेगी. कीमत की बात करें तो नई Venue की कीमत 7.5 लाख से 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है.

Tata Punch Facelift – EV 

  • Tata Motors अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Punch का फेसलिफ्ट मॉडल 2025 की दिवाली से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बार Punch को EV वर्जन से इंस्पायर डिजाइन मिलेगा, जिसमें नई LED DRLs, स्लिम हेडलैंप्स और री-डिजाइन्ड बम्पर होंगे. इंटीरियर में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे. Punch Facelift में वही 1.2L 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और CNG वर्जन रहेंगे, जिनमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा. इसकी कीमत 6 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रहने की उम्मीद है. यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Exter और Maruti Fronx को टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही Porsche Cayenne इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 1,000 KM तक की रेंज, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget