एक्सप्लोरर

दिल्ली मित्र ऐप पर कैसे कर सकते हैं शिकायत, कितने दिन में मिलता है समाधान?

अब दिल्ली के लोग अपनी कोई भी शिकायत जैसे बिजली, पानी, सफाई, ट्रैफिक, पार्किंग, सड़क खराब हो या कोई सरकारी सेवा से जुड़ी परेशानी सीधे एक ही ऐप से दर्ज कर सकते हैं.  इस ऐप का नाम दिल्ली मित्र ऐप है.

दिल्ली सरकार ने नागरिकों की शिकायतों को सुनने और उनका जल्दी समाधान करने के लिए एक नया और आसान तरीका शुरू किया है. अब दिल्ली के लोग अपनी कोई भी शिकायत जैसे बिजली, पानी, सफाई, ट्रैफिक, पार्किंग, सड़क खराब हो या कोई सरकारी सेवा से जुड़ी परेशानी सीधे एक ही ऐप से दर्ज कर सकते हैं. इस ऐप का नाम  दिल्ली मित्र ऐप है. यह ऐप सभी सरकारी विभागों जैसे दिल्ली सरकार, नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस, डीडीए, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट आदि के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म है, जिससे आप अपनी शिकायत कहीं से भी और कभी भी दर्ज करा सकते है. तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली मित्र ऐप पर शिकायत कैसे कर सकते हैं और इससे समाधान कितने दिन में मिलता है. 

दिल्ली मित्र ऐप से शिकायत कैसे करें?

दिल्ली मित्र ऐप से आप चार आसान तरीकों में शिकायत दर्ज कर सकते हैं जैसे - 

1.  मोबाइल ऐप - दिल्ली मित्र ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें. मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें. फिर विभाग चुनें, अपनी शिकायत लिखें, फोटो लगाएं और सबमिट करें. 

2. वेब पोर्टल - दिल्ली मित्र का वेबसाइट पोर्टल खोलें. वहीं पूरा प्रोसेस अपनाएं और OTP से लॉगिन करके शिकायत दर्ज करें. 

3. व्हाट्सएप - ऐप से जुड़े सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत भेजें. वहां से सिस्टम में शिकायत दर्ज हो जाएगी. 

4. कॉल सेंटर - एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. कॉल सेंटर एजेंट आपकी बात सुनकर सिस्टम में दर्ज कर देगा.  

वहीं इसके अलावा अगर किसी ने हाथ से लिखी हुई शिकायत दी है, तो उसे भी डिजिटल रूप में सिस्टम में अपलोड कर दिया जाएगा. ये शिकायतें मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों, विधायकों या किसी भी सरकारी विभाग में जमा की जा सकती हैं. 

शिकायत का क्या स्टेटस है? कब तक मिलेगा समाधान?

हर शिकायत पर SMS अपडेट मिलेगा यानी हर स्टेप पर आपको मैसेज आता रहेगा कि आपकी शिकायत किस स्टेज पर है. अब समाधान होने तक सिस्टम में केस खुला रहेगा, और वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी करेंगे. अगर समाधान ठीक नहीं हुआ, तो आप नेगेटिव फीडबैक दे सकते हैं, जिससे आपकी शिकायत अपने आप ऊपरी अधिकारियों तक चली जाएगी. अगर दूसरी बार भी समाधान नहीं हुआ, तो तीसरी बार रिव्यू का भी मौका मिलेगा. सरकार ने तय किया है कि हर शिकायत को डेडलाइन के अंदर सुलझाया जाएगा, वहीं हर बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिकायत निवारण अधिकारी बिना अपॉइंटमेंट के लोगों से मिलेंगे और आप सीधे जाकर अपनी शिकायत रख सकते हैं.  कैबिनेट ने फैसला किया है कि यह नई व्यवस्था अगले दो महीनों में पूरी तरह लागू हो जाएगी. 
 
यह भी पढ़ें : अब गिरफ्तारी के बाद 31वें दिन पद से हटाए जाएंगे पीएम-सीएम-मंत्री! जानें मौजूदा कानून में कैसे छीनी जाती है कु्र्सी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Railway Rules: रेलवे ट्रैक पार करने की गलती पड़ सकती है महंगी, जानें कितना है जुर्माना और क्या है नियम
रेलवे ट्रैक पार करने की गलती पड़ सकती है महंगी, जानें कितना है जुर्माना और क्या है नियम
Train News: IRCTC छोड़ अनधिकृत एजेंट से ट्रेन टिकट लिया? सफर के दौरान हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Train News: IRCTC छोड़ अनधिकृत एजेंट से ट्रेन टिकट लिया? सफर के दौरान हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Free Bike: अब आधार कार्ड है तो मिलेगी फ्री बाइक? पीएम मोदी ने किस योजना की कर दी घोषणा?
अब आधार कार्ड है तो मिलेगी फ्री बाइक? पीएम मोदी ने किस योजना की कर दी घोषणा?
सिर्फ प्रॉपर्टी नहीं, अब ऑनलाइन अकाउंट्स की भी बनती है वसीयत, जानें कैसे
सिर्फ प्रॉपर्टी नहीं, अब ऑनलाइन अकाउंट्स की भी बनती है वसीयत, जानें कैसे

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget