एक्सप्लोरर

दिल्ली में आवारा कुत्तों पर अब MCD सक्रिय, मेयर बोले- 'सिर्फ उन्हें हटाना ही समाधान नहीं है, बल्कि...'

Delhi Stary Dogs: MCD ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए रोजाना बैठकें शुरू की हैं. मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि केवल पकड़ना नहीं, बल्कि देखभाल भी उतनी ही जरूरी है.

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इस मामले को सरलता से कैसे सुलझाया जाए. दिल्ली में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) रोजाना बैठकें कर रहा है. वहीं अब मेयर राजा इकबाल सिंह ने इस पर बड़ी टिप्पणी कर दी है.

उन्होंने इसे 'बड़ा और संवेदनशील मुद्दा' बताते हुए कहा कि सिर्फ सड़कों से कुत्तों को हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आश्रय स्थलों पर भोजन, पानी और देखभाल उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है. सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है और निगम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कदम उठाएगा.

मानवीय दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील विषय- मेयर

मेयर ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता आक्रामक और उग्र कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि निगम आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर लगातार काम कर रहा है और हर बैठक में यह तय किया जा रहा है कि पशुओं की देखभाल कैसे बेहतर हो सके.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल प्रशासनिक चुनौती नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी बेहद संवेदनशील विषय है.

अब तक की कार्रवाई और चुनौतियां

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने जानकारी दी कि 10 अगस्त से अब तक लगभग 800 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के लिए आश्रय गृहों में भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश सुरक्षित रखने के बाद कोई नया निर्देश नहीं मिला है, जिसके चलते निगम आक्रामक, बीमार और हमलावर कुत्तों को पकड़ने का अभियान जारी रखे हुए है.

MCD अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया के दौरान कई बार कुत्ता प्रेमियों के हस्तक्षेप के कारण अभियान में कठिनाइयां आती हैं.

आगे की योजना और कोर्ट की भूमिका

MCD का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य इंसानों और पशुओं दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. नगर निगम इस बात पर जोर दे रहा है कि जब तक अदालत से कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई जारी रहेगी. 

विशेषज्ञों का मानना है कि समस्या का स्थायी समाधान केवल नसबंदी और सुरक्षित आश्रय स्थलों के विकास से ही संभव है. साथ ही नागरिकों की भागीदारी और जागरूकता भी इस चुनौती से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget