एक्सप्लोरर

कितने पढ़े-लिखे हैं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, जानें कहां से की है पढ़ाई पूरी?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के गविपुरम स्कूल से की और फिर रामकृष्ण मठ में वेद-इतिहास की शिक्षा ली. इसके बाद उन्हें आगे भी पढ़ाई की...

साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने अभिनय और सादगी के लिए पहचाने जाते हैं. फिल्मों में उनका जलवा ऐसा है कि थिएटर में उनका नाम आते ही सीटियां और तालियां गूंज उठती हैं.

हाल ही में उनकी फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और अब तक करोड़ों रुपये का बिजनेस कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार कहलाने वाले रजनीकांत की शिक्षा कहां तक हुई है और उन्होंने किस तरह से अपनी पढ़ाई पूरी की?

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. साधारण परिवार में जन्म लेने वाले रजनीकांत की शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के गविपुरम गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडल प्राइमरी स्कूल से हुई. यहां उन्होंने प्राइमरी शिक्षा हासिल की और इसी दौरान उनकी रुचि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और नाटकों की ओर भी बढ़ने लगी.

रामकृष्ण मठ में मिली आध्यात्मिक शिक्षा

प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके परिवार ने उन्हें रामकृष्ण मठ भेजा. यहां रजनीकांत ने आध्यात्मिक वातावरण में शिक्षा प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने वेद, इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में गहराई से सीखा. यही वह समय था जब उन्होंने जीवन के मूल्यों और अनुशासन को समझा. मठ के माहौल ने उनकी सोच और व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाई.

कॉलेज की पढ़ाई

रजनीकांत ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु के एक स्कूल और फिर कॉलेज में दाखिला लिया. हालांकि उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था. इसी वजह से पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें छोटी-छोटी नौकरियां भी करनी पड़ीं. वे कुली और बस कंडक्टर तक रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा.

एक्टिंग में बढ़ी दिलचस्पी

रिपोर्ट्स के अनुसार रामकृष्ण मठ में पढ़ाई के दौरान रजनीकांत का झुकाव अभिनय की ओर बढ़ने लगा था. वहां वे कई बार धार्मिक नाटकों में हिस्सा लिया करते थे. धीरे-धीरे उन्होंने तय किया कि उनका असली रास्ता अभिनय की दुनिया ही है.

मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग कोर्स

अभिनय के इस जुनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने चेन्नई (तब मद्रास) के मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया. यहां उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया और अभिनय की बारीकियां सीखीं. यहीं से रजनीकांत ने मंच पर और फिर पर्दे पर अपनी कला का प्रदर्शन करना शुरू किया. मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से मिली इस शिक्षा ने उनके करियर की नींव रखी. यहीं से उन्हें फिल्मों में एंट्री करने का मौका मिला और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी... NDA और INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
कौन है देश का सबसे पढ़ा लिखा जीवित शख्स, क्या करते हैं वह?
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
क्या होता है ग्रेड-पे, इससे कैसे तय होती है सैलरी? जानें पूरा गणित
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स
CAT 2026: परीक्षा के तनाव को ऐसे करें दूर, एक्सपर्ट ने बताए खास टिप्स

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget