एक्सप्लोरर

SA vs AUS 2nd T20: बेबी एबी का तूफान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 गेंदों में शतक ठोककर नया इतिहास रच दिया है. जानिए कैसे ‘बेबी एबी’ ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की

SA vs AUS 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें क्रिकेट जगत में बेबी एबी डिविलियर्स कहा जाता है, ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. महज 41 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उनकी यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है.

तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों में शतक जड़ दिया था. ब्रेविस की यह पारी न केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक साबित हुई, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज शतक रहा. उनसे तेज शतक सिर्फ डेविड मिलर (35 गेंद) ने बनाया है.

फाफ डू प्लेसी को भी किया पीछे

22 साल के ब्रेविस ने डार्विन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 56 गेंदों पर 125 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसी के नाम था, जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था. फाफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे.

टीम को दिलाया सबसे बड़ा स्कोर

ब्रेविस के धमाकेदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का सर्वोच्च स्कोर 201/4 था.

मैच की शुरुआत में अफ्रीकी टीम लड़खड़ा गई थी और 57 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी थी. लेकिन ब्रेविस ने आते ही मैच की तस्वीर बदल दी. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया.

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे ब्रेविस ने खासकर ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड को बुरी तरह निशाना बनाया. उन्होंने मैक्सवेल के एक ओवर में 3 छक्के सहित 23 रन बनाए, जबकि हेजलवुड के भी एक ओवर में 17 रन ठोक दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget