एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता का हमलावर राजेश पुलिस रिमांड में खोलेगा राज, देर रात कोर्ट में हुई पेशी

Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजोश खिमजी को पुलिस ने 5 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर हमले की मंशा का पता लगाएगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजोश खिमजी को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है. बुधवार (20 अगस्त) की देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसकी पेशी हुई थी, जिसमें 5 दिन की रिमांड की इजाजत मिली. अब पुलिस उससे पूछताछ कर सारे राज उगलवाएगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसकी मंशा क्या थी? क्या यह सुनियोजित साजिश थी और क्या इस वारदात में और लोग भी शामिल हैं?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब जल्द से जल्द मिलने जरूरी हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी हमलावर राजेश खिमजी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है. आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, इसलिए दिल्ली पुलिस लगातार गुजरात पुलिस के संपर्क में भी रही. जांच में पता चला था की राजेश खिमजी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ फौजदारी के पांच केस दर्ज थे. 

जन सुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर किया था हमला
दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को जनता से मिलती हैं और उनकी अर्जियां सुनती हैं. यह जनसुनवाई उनके सीएम आवास पर ही होती है. इस दौरान आम जनता वहां कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती है और फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी परेशानी साझा करती है. हमलावर राजेश खिमजी भी इसी कतार में लगा था. जब उसकी बारी आई, तो वह सीएम रेखा गुप्ता के पास पहुंचा और उनपर हमला कर दिया. 

इस हमले में सीएम के कंधे और सिर पर हल्की चोटें आई थीं. हालांकि, हमला बेहद गंभीर था. बीजेपी नेताओं और मंत्रियों ने दावा किया कि यह कोई छोटा हमला नहीं, बल्कि हत्या की मंशा से किया गया अटैक था. 

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास, सुरक्षा के लिहाज से प्राथमिक होना चाहिए. हालांकि, ऐसे में खुद सीएम पर हुआ हमला कई सवाल खड़े कर देता है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? इसका जिम्मेदार कौन है? इन सबकी जांच भी पुलिस कर रही है.

इस बीच विपक्षी दलों के नेताओं ने भी चिंता जताते हुए यह सवाल किया कि जब दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री ही अपने आवास पर सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंता और बढ़ जाती है. 

डॉग लवर होने का दावा
एक ओर आरोपी हमलावर राजेश खिमजी की मां भानु बेन ने दावा किया कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और कुत्तों की सुरक्षा का मुद्दा लेकर दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता से मिलने गया था. दूसरी ओर यह सामने आया कि राजेश खिमजी का आपराधिक इतिहास है. वह सीएम आवास की रेकी कर चुका है, वीडियो बना चुका है और हमले से पहले एक रात उसने सिविल लाइंस में भी बिताई है. अब पुलिस गहनता से जांच कर मामले को सुलझाने में लगी हुई है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget