एक्सप्लोरर

Coolie Box Office Collection Day 7: ‘कुली’ की घटती कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की चिंता, क्या हिट होगी फिल्म या बनेगी घाटे का सौदा?

Coolie Box Office Collection Day 7: रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने दमदार शुरुआत तो की थी लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. इस फिल्म के कारोबार में हर दिन गिरावट आ रही है.

रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म का ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से क्लैश हुआ था. हालांकि ‘कुली’ पर इसका कोई असर नहीं हुआ और ये बॉक्स ऑफिस नंबर्स में वॉर 2 से आगे ही चल रही है. हालांकि वीकडेज में रजनीकांत की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड से लेकर निगेटिव रिव्यू के बीच कमज़ोर पड़ रही है. सोमवार के बाद मंगलवार को भी इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं ‘कुली’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘कुली’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज निर्देशित ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र सहित कई दमदार कलाकार हैं. ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़, जिससे इसकी पैन इंडिया अपील बढ़ गई थी. उम्मीद के मुताबिक इस मूवी की  रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत हुई थी और ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने तूफानी रफ्तार से कमाई की. लेकिन वीकडेज में इसका डब्बा गोल हो गया हैं और ये मंदी का शिकार हो गई. सोमवार से ‘कुली’ की कमाई में गिरावट जारी है जो अब मेकर्स की टेंशन बढ़ा रही है.

  • वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन 65 करोड़, दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़ और छठे दिन 9.51 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुली’ ने रिलीज के 7वें दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘कुली’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 222.5 करोड़ रुपये हो गई है.

क्या ‘कुली’ वसूल पाएगी बजट? 
‘कुली’ के शुरुआती कारोबार को देखकर लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. हालांकि रिलीज के 7 दिन बाद भी ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. वहीं ये फिल्म 300 से 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी हुई बताई जा रही है. ऐसे में घटती कमाई को देखते हुए ‘कुली’ के लिए अपना बजट वसूलना हर गुजरते दिन के साथ मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी आएगी. देखने वाली बात होगी कि ‘कुली’ दूसरे शनिवार और दूसरे रविवार को कितना कलेक्शन करती है. अगर इसकी कमाई नहीं बढ़ी तो ये फिल्म हिट होते-होते फ्लॉप होने के कागार पर पहुंच जाएगी. 

ये भी पढ़ें:-'40 सालों से रह रही हूं अकेले, बेटा भी नहीं मानता मां', 'पवित्र रिश्ता' की इस दिग्गज अभिनेत्री की असल कहानी जान कांप उठेगा कलेजा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- कलेक्शन
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! जानें- किस दिन आएगा टीजर?
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! इस दिन आएगा टीजर
3 मिनट 56 सेकंड के 'रणबाली' ट्रेलर में विजय का दमदार अवतार, रश्मिका संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
3 मिनट 56 सेकंड के 'रणबाली' ट्रेलर में विजय का दमदार अवतार, रश्मिका संग दिखी केमिस्ट्री
नाना पाटेकर के निधन से साउथ में पसरा मातम, रजनीकांत-जूनियर एनटीआर समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
रजनीकांत से जूनियर एनटीआर तक, नाना पाटेकर के निधन से सदमे में ये साउथ सेलेब्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget