एक्सप्लोरर

ISRO ज्वॉइन करने के लिए कौन सी परीक्षा पास करनी होती है, किन विषयों से पढ़ाई जरूरी?

How to join ISRO: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ज्वॉइन करने के लिए किन विषयों से पढ़ाई करनी होगी, सेलेक्शन कैसे होगा, कौन से संस्थान संबंधित कोर्स कराते हैं, जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब.

Which Exam to pass to join ISRO: स्पेस में रुचि है और इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो शुरू से ही मैथ्स विषयों के साथ पढ़ाई करें. ये संस्थान ज्वॉइन करने के कई तरीके हैं और कई जगहों से संबंधित कोर्स किया जा सकता है पर एक बात ध्यान रखें कि एकेडमिक्स में बहुत अच्छा होना इस फील्ड में आने की पहली जरूरत है. बढ़िया स्कोर करके ही आप यहां के लिए सेलेक्ट हो सकते हैं और एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बावजूद इंटरव्यू में आपके एकेडमिक रिकॉर्ड को देखा जाता है.

कैसे होती है शुरुआत

इसरो ज्वॉइन करने के कई तरीके हैं. एक ये कि आप संबंधित विषय से ग्रेजुएशन करें और फिर इसरो प्लेसमेंट के समय आपको सेलेक्ट करे. फंडामेंटल लेवल पर आपके पास 11वीं-12वीं में मैथ्स, फिजिक्स विषय होने चाहिए और कम से कम 75 प्रतिशत या इससे अधिक मार्क्स स्कोर करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली 8 हजार भर्तियों के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, ग्रेजुएशन पास है योग्यता 

यहां से करें ग्रेजुएशन

पहले तरीके के तहत जेईई पास करके संबंधित इंस्टीट्यूट जैसे आईआईएससी, आईआईटी या एनआआईटी में एडमिशन पाएं. बीटेक फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसे विषयों से करें. सबसे तेज तरीका है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी में सेलेक्ट हो जाएं. यहां से इसरो अपनी जरूरत के मुताबिक कैंडिडेट्स का चयन हर साल करता है. हालांकि फिर वही बात की इसरो ज्वॉइन करना है तो सीजीपीए अच्छा होना चाहिए.

इसके अलावा ऊपर बताए गए संस्थानों से कोर्स पूरा करने के बाद बढ़िया एकेडमिक रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट्स का चयन इसरो में प्लेसमेंट के माध्यम से हो जाता है.

इसरो का टेस्ट पास करें और चयन पूरा हो जाएगा

इसके अलावा इसरो ज्वॉइन करने का एक और तरीका ये है कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड टेस्ट साल में एक बार आयोजित करता है. आप बैचलर्स की डिग्री लेने के बाद इस परीक्षा में बैठ सकते हैं. बैचलर लेवल पर भी मार्क्स अच्छे होने चाहिए.

ये कोर्स कर सकते हैं

बीटेक इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

बीटेक इन एवियॉनिक्स इंजीनियरिंग

बैचलर्स और मास्टर्स इन फिजिक्स

पीएचडी इन फिजिक्स

एमटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनेकिल और कंप्यूटर साइंस

पीएचडी इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग

मास्टर इन एस्ट्रोनॉमी

पीएचडी इन एस्ट्रोनॉमी.

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकले 4 हजार पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत कर दें अप्लाई 

इन संस्थानों से कर सकते हैं कोर्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलुरु

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एंड टेक्नोलॉजी, थिरुवनंतपुरम

आईआईटी, खड़गपुर

आईआईटी, कानपुर

इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे

आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेंस, नैनीताल

फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री, अहमदाबाद.

12वीं के बाद कौन से कोर्स 

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के बाद बीई/बीटेक करके इस फील्ड में जान सकते हैं. इसके अलावा किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना या स्टेट और सेंटर के बोर्ड बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट पास करके भी इस फील्ड में जा सकते हैं. हालांकि आगे बढ़ने के लिए कई लेवल पर परीक्षा पास करनी होगी. 

यह भी पढ़ें: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget