एक्सप्लोरर

केरल की ताड़ी या गोवा की फेनी, किसमें ज्यादा होता है नशा?

केरल की ताड़ी और गोवा की फेनी दोनों पारंपरिक मादक पेय है .ये दोनों पेय भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, लेकिन सवाल उठता है कि दोनों में से नशा किसमें ज्यादा होता है.

केरल की मशहूर ताड़ी और गोवा की फेनी इनमें से किसमें ज्यादा नशा होता है? ये दोनों पेय भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, लेकिन इनके बीच की जंग में कौन बाजी मारता है? आइए, इस सवाल का जवाब तलाशते हैं.

क्या है ताड़ी

सबसे पहले बात करते हैं केरल की ताड़ी की. ताड़ी, जिसे स्थानीय भाषा में 'कल्लू' भी कहते हैं. नारियल या ताड़ के पेड़ों के रस से बनती है. यह रस निकालने के बाद प्राकृतिक रूप से खमीर उठता है और कुछ ही घंटों में यह हल्का नशीला पेय बन जाता है. ताड़ी में अल्कोहल की मात्रा आमतौर पर 8.1% होती थी लेकिन हाल ही में केरल सरकार ने अपने पारंपरिक पाम ड्रिंक ताड़ी में अल्कोहल की लीगल लिमिट को 8.1% से बढ़ाकर 8.98% कर दिया. अगर इसे ज्यादा देर तक खमीर उठने दिया जाए, तो यह और तीखी और नशीली हो सकती है, लेकिन ज्यादातर ताड़ी को ताजा ही परोसा जाता है. ताड़ी की खासियत है इसका मीठा-खट्टा स्वाद होता है. इसे अक्सर मसालेदार स्नैक्स के साथ परोसा जाता है.

गोवा की फेनी क्यों खास

अब बात करते हैं गोवा की फेनी की फेनी दो तरह की होती है . नारियल फेनी और काजू फेनी. नारियल फेनी ताड़ी से बनती है, जिसे दो बार डिस्टिल (आसवन) किया जाता है. पहला आसवन 'उरक' कहलाता है, जिसमें अल्कोहल की मात्रा 15-16% होती है. दूसरा और तीसरा आसवन फेनी को जन्म देता है, जिसमें अल्कोहल की मात्रा 42.8 से 45% तक हो सकती है. काजू फेनी काजू के फल के रस से बनती है और इसका अल्कोहल कंटेंट भी 40-45% के बीच होता है. फेनी का स्वाद तीखा और सुगंध तेज होती है, जो इसे खास बनाती है. गोवा में इसे नीट, पानी के साथ, या कॉकटेल में पीया जाता है.

कौन ज्यादा नशीला

तो, अगर तुलना करें, तो ताड़ी में अल्कोहल की मात्रा फेनी के मुकाबले कम होती है. इसका मतलब है कि फेनी, ताड़ी की तुलना में कहीं ज्यादा नशीली होती है. हालांकि, ताड़ी को ज्यादा देर तक खमीर उठने देने पर इसका नशा बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी यह फेनी की तुलना में कम ही रहता है.

इसे भी पढ़ें- धीरे-धीरे पानी में समा रहे दुनिया के ये शहर, लिस्ट में भारत की भी यह सिटी शामिल

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget